एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में जीविका दीदियों की बदमाशी, सरकारी ऑफिसर को चप्पल से पीटा

Jeevika Didi: डुमरांव में प्रदर्शन के दौरान जीविका दीदियों ने एक नोडल अधिकारी की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद अधिकारी अपनी जान बचाकर वहां से भागे.

 Jeevika Didi Beat Up Nodal Officer: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीविका स्वयं सहायता समूह में जुड़ी जीविका दीदियों का मनोबल इन दोनों काफी बढ़ गया है. जिले में आंदोलन के दौरान जीविका समूह की दीदियां भी आज-कल नेतागिरी कर रहीं हैं. वहीं शनिवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जीविका दीदियों ने एक नोडल अधिकारी को चप्पलों से पीट डाला. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जीविका दीदियों ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. एबीपी न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. घटना शुक्रवार शाम की है. 

वीडियो बनाने पर नाराज हुईं जीविका दीदियां

घटना के बाद पीड़ित नोडल अधिकारी अमरेश मोनु ने अपनी आपबीती मीडिया के सामने बताइ. जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के नया भोजपुर में जीविका दीदियों ने नोडल अधिकारी की उस समय चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी, जब नोडल अधिकारी ने प्रदर्शन कर रही जीविका दीदियों का वीडियो बनाना शुरू किया. जीविका दीदियां मानदेय में बढ़ोतरी सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही थीं, इसी दौरान जब नोडल अधिकारी अमरेश मोनु वहां पहुंचे, तो उन्होंने प्रदर्शन कर रही जीविका दीदियों का वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे जीविका दीदियां आक्रोशित हो गईं. 

पहले तो उन्होंने नोडल पदाधिकारी का मोबाइल छीनने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वे लोग मोबाइल छीनने में असफल हुई तो उन्होंने नोडल पदाधिकारी को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो भी जीविका दीदियों ने बना लिया जो, अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. नोडल अधिकारी अमरेश मोनु ने बताया कि वह जिला के नोडल के रूप में पदस्थापित है, जहां भोजपुर में एक दीदी की सब्जी की दुकान देखने के लिए गए थे, जहां पास में ही जीविका दीदियों की काफी भीड़ लगी हुई थी.

इसी को देखने के लिए हम वहां चले गए कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही हैं या नहीं? इसी दौरान एक जीविका दीदी उठ कर आई और कहने लगी कि आप मोबाइल से वीडियो क्यों बना रहे हैं? इतना कहते ही मेरा मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगी. मैं अपना मोबाइल नहीं दे रहा था. इसी क्रम में उन्हीं में से एक सुमित्रा दीदी ने मुझे चप्पल से पीटा. मोबाइल छीनने के क्रम में मेरी शर्ट को भी फाड़ दिया. मैं जैसे-तैसे वहां से भागा क्योंकि उनकी काफी संख्या थी.

डायल-112 की पुलिस ने समझाया

हालांकि इस घटना के बारे में जीविका दीदियों ने यह जानकारी दी है कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं और नोडल अधिकारी ने उनका वीडियो बनाना शुरु किया. इसी वजह से नोडल पदाधिकारी को पीटा गया. घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस ने जीविका दीदियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. पुलिस ने जीविका  दीदियों को समझाया कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सकती हैं, लेकिन उन्हें हिंसा करने का कोई अधिकार नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बेतिया में रील्स के शौक ने ले ली दो छात्रों की जान, नदी में छलांग लगाकर बना रहे थे वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget