एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session 2023 Highlights: सदन की कार्यवाही स्थगित, 28 फरवरी को अब पेश होगा बिहार का बजट

Bihar Budget Session 2023 Live Updates: पहले दिन बैठक में नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण हुआ. 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश होगा.

Key Events
Bihar Budget Session 2023 Live Updates CM Nitish Kumar Tejaswi Yadav BJP Congress Bihar Budget News ann Bihar Budget Session 2023 Highlights: सदन की कार्यवाही स्थगित, 28 फरवरी को अब पेश होगा बिहार का बजट
बिहार बजट 2023

Background

Bihar Budget 2023 Live: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज 27 फरवरी सोमवार से शुरू होगा. बजट सत्र पांच अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा. इस सत्र में 22 बैठकें होंगी. 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश होगा. बिहार की महागठबंधन सरकार का यह पहला बजट होगा जिसे वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी पेश करेंगे. बजट सत्र के पहले दिन 27 फरवरी को विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदन (विधान सभा और विधान परिषद) के सदस्यों की एक साथ बैठक में नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा. आज ही बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर दिया जाएगा.

2023-24 के बजट पर सामान्य विमर्श दो दिन

राज्यपाल के अभिभाषण पर दो दिन बाद बहस होगी. 2023-24 के बजट पर सामान्य विमर्श दो दिन होंगे. इसके अलावा 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट व्यवस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्ययक अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक 12 दिन पेश किए जाएंगे. 12 दिनों में अलग-अलग विभागों के बजट भी पेश किए जाएंगे.

बिहार विधानसभा में राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्यों के लिए दो दिन रखा गया है. गैर सरकारी सदस्यों के कार्य यानी कि गैर सरकारी संकल्प के लिए दो दिन का समय रखा गया है. वित्तीय वर्ष 2021-22 में बजट का आकार दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये था. यह 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपये हो गया था. वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट का आकार क्या रहता है इसपर नजरें सबकी टिकी हैं.

बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. मुख्य विपक्षी दल बीजेपी कानून व्यवस्था, शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति, 20 लाख रोजगार देने के वायदे, परीक्षाओं के पेपर लीक और विश्वविद्यालयों के सत्रों में देरी सहित कई मुद्दे पर सरकार को घेरेगी.

विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा परिसर में रविवार को संयुक्त ब्रीफिंग कर दिशा निर्देश दिया है. 

13:54 PM (IST)  •  27 Feb 2023

महागठबंधन विधायक दल की बैठक

सदन की कार्यवाही स्थिगत होने के बाद महागठबंधन विधायक दल की बैठक चल रही है. सेंट्रल हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हो रही है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत महागठबंधन के विधान मंडल दल के सभी सदस्य मौजूद हैं.

13:27 PM (IST)  •  27 Feb 2023

Bihar Budget Session: जिम्मेदारियों का रखें ख्याल

राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण चौधरी ने सदन की कार्यवाही शुरू की. कहा कि सबसे अधिक बजट पर ही बात करेंगे क्योंकि यह बजट सत्र है. सत्र के दौरान समय को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियों को निभाने का ख्याल रखें. आग्रह करते हुए कहा कि सार्थक चर्चा करें. लोकतंत्र में विचार से ही फल निकलता है. शोरगुल से या संख्या बल का दबाव दिखाना लोकतंत्र की आत्मा को आहत करती है. सत्र में शांतिपूर्ण ढंग से सार्थक हल ढूंढने का प्रयास करेंगे. सत्र में अधिक से अधिक उपस्थित बनाए रखें.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget