एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapse: सीवान में भारी बारिश के बीच 2 पुलिया ध्वस्त, 10 दिन पहले भी गिरा था एक ब्रिज

Siwan News: जो दो पुलिया सीवान में धव्स्त हुए हैं उसमें एक 1998 में बना था तो दूसरा 2004 में बना था. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया बनने के बाद एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई.

Siwan Bridge Collapse: बिहार के सीवान जिले में भारी बारिश के कारण लगभग 35 साल पुराना दो पुलिया बुधवार (03 जुलाई) तड़के ध्वस्त हो गया. एक पुलिया महराजगंज की देवरिया पंचायत में ध्वस्त हुआ है जो धमही नदी पर बना था. वहीं दूसरा पुलिया महाराजगंज प्रखंड के नौतन सिकंदरपुर गांव के समीप ध्वस्त हुआ है. यह गंडकी नदी पर बना था.

अभी करीब 10 दिन पहले भी एक पुल गिरकर ध्वस्त हो गया था. जो दो पुलिया आज ध्वस्त हुए हैं उसमें एक (गंडकी नदी पर बना पुल) 1998 में तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह की मद से छह लाख की लागत से बना था और दूसरा (धमही नदी पर बना पुल) 2004 में 10 लाख की लागत से उन्हीं की मद से बना था.

एक बार भी नहीं कराई गई मरम्मत

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया बनने के बाद एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई जिसके कारण पुल गिर गया. पुलिया गिरने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. पुलिया के ध्वस्त होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है.

मौके पर पहुंचे मुखिया और सीओ

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि इसके पहले भी जो पुल गिरा था वह भी ज्यादा मिट्टी कटाई के कारण हुआ था. यह भी जो गिरा है मिट्टी कटने की वजह से हुआ है. कुछ लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय पदाधिकारियों से की थी, लेकिन इसे हल्के में लिया गया. मौके पर देवरिया पंचायत के मुखिया और स्थानीय सीओ पहुंचे हैं.

22 जून को गिरा था गंडक नहर पर बना पुल

बता दें कि इससे पहले सीवान में गंडक नहर पर बना पुल 22 जून को अचानक ध्वस्त हो गया था. पुल का एक पिलर गिरा और कुछ ही मिनट में धड़ाम से ब्रिज पानी में समा गया. घटना दारौंदा प्रखंड की रामगढ़ा पंचायत में हुई थी. पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर बना पुल काफी पुराना था.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: घर से निकलने से पहले जान लें बिहार का मौसम, पटना IMD का 13 शहरों में भारी वर्षा का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget