एक्सप्लोरर

RJD MLC सुनील सिंह की रद्द हुई थी सदस्यता... अब इस सीट पर होने जा रहा चुनाव, तारीख का ऐलान

Bihar News: 23 जनवरी को विधानसभा में वोटिंग होगी और उसी दिन गिनती भी हो जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 13 जनवरी है.

Bihar News: आरजेडी से पूर्व विधान पार्षद रहे सुनील कुमार सिंह की सदस्यता जाने के बाद अब इस पर चुनाव होने जा रहा है. इसका नोटिफिकेशन आज (सोमवार) जारी कर दिया गया है. 23 जनवरी को विधानसभा में वोटिंग होगी और उसी दिन गिनती भी हो जाएगी. रिजल्ट भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा. वोटिंग का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रखा गया है. इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 13 जनवरी है.

किस कारण गई थी सदस्यता?

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने 13 फरवरी 2024 को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के दौरान सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्री कर दी थी. मुख्यमंत्री के खिलाफ उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. ऐसे में जेडीयू के एमएलसी भीष्म सहनी ने इस संबंध में आचार समिति के समक्ष याचिका दायर की थी.

विधान परिषद की आचार समिति को जांच का जिम्मा दिया गया था. आचार समिति के अध्यक्ष सह विधान परिषद के उप सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने इसी साल (2024) जुलाई में सभापति को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. इसमें एमएलसी पर लगाए गए आरोपों को सही करार दिया गया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. 

अब सुनील कुमार सिंह की खाली हुई इस सीट पर फिर से चुनाव होगा. उधर सवाल है कि क्या सुनील सिंह वापस नामांकन कर सकते हैं? इस पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि यह उपचुनाव होने वाला है. इसमें निश्चित तौर पर सत्ता पक्ष के लोग ही विधान परिषद का सदस्य बंद बनेंगे क्योंकि यह जो चुनाव होगा एक सीट के लिए होगा. वोटिंग सभी 243 विधायक करेंगे तो निश्चित तौर पर एक भी संख्या किसी की ज्यादा रहेगी तो उसकी जीत होगी. सत्ता पक्ष की संख्या ज्यादा है तो यह सीट भले आरजेडी के खाते में थी, लेकिन अब यह सीट सत्ता पक्ष के पास चला जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि यह चुनाव निर्विरोध ही जीता जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 'अभ्यर्थियों को छोड़कर नहीं भागे थे, हम…', प्रशांत किशोर बोले- फिर से धरना पर बैठेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget