एक्सप्लोरर

'बिहार में ऐसे आयोजन को देखकर गर्व होता है', 'खेलो इंडिया' पर बोले पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे. यह एक एंथोलॉजी फिल्म है, यानी इसमें कई छोटी-छोटी कहानियां होंगी, जो किसी एक थीम से जुड़ी होंगी.

Khelo India Youth Game 2025: मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' में बिहार के प्रतिनिधि और प्रेरणा स्रोत के तौर पर शामिल हुए. एक्टर ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि उन्हें अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. इस खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर क्या बोले पंकज?

पंकज ने कहा, "मेरे लिए ये बहुत बड़ा सम्मान है कि मैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स से जुड़ा हूं और वो भी अपने राज्य बिहार में जब मैं देखता हूं कि ये खेल बिहार में हो रहे हैं तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है. मैं बिहार सरकार और खेल विभाग को दिल से बधाई देता हूं कि उन्होंने ऐसा ऐतिहासिक आयोजन किया."

यह आयोजन उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है, इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि खेल सिर्फ जीतने-हारने के बारे में नहीं है, बल्कि ये हमें सिखाते हैं कि किस तरह मेहनत करनी है, कैसे मुश्किलों का सामना करना है और खुद पर भरोसा कैसे रखना है.

उन्होंने आगे कहा, "हमारे युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना सिर्फ शरीर को मजबूत बनाने की बात नहीं है, बल्कि यह हमें अनुशासन, हिम्मत और आत्मविश्वासी बनाने का जरिया है. मुझे उम्मीद है कि बिहार का चेहरा और प्रेरणा बनने के रूप में मेरी भागीदारी युवाओं को बड़े सपने देखने, सक्रिय रहने और गर्व से बिहार और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगी."

पंकज त्रिपाठी जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे. यह एक एंथोलॉजी फिल्म है, यानी इसमें कई छोटी-छोटी कहानियां होंगी, जो किसी एक थीम से जुड़ी होंगी. यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होने वाली है. पंकज त्रिपाठी के साथ कई जाने-माने कलाकार इसका हिस्सा हैं, जिनमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख शामिल हैं.

'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल 'मेट्रो इन दिनों' 

'मेट्रो इन दिनों' 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है. भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के तले बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा, वह 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' में माधव मिश्रा के किरदार में वापसी करेंगे.

नए सीजन में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे और बरखा सिंह भी नजर आएंगे. बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट की निर्मित और रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' 22 मई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: बिहार में कांग्रेस का अनोखा प्रयोग, विधानसभा टिकट के लिए जारी किया QR कोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget