एक्सप्लोरर

Bihar Board Science Topper 2023: बिहार टॉपर आयुषी ने उम्मीद पर भरोसा कर लहराया परचम, कहा- सोचा नहीं था कि...

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है. दूसरे नंबर पर नालंदा के हिमांशु और औरंगाबाद के शुभम रहे. देखें लिस्ट.

खगड़िया: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया. शिक्षा मंत्री ने इसकी घोषणा की. विज्ञान संकाय में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन ने टॉप किया है. आयुषी को 94.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. वह आर लाल कॉलेज की छात्रा है. परीक्षा में टॉप करने के बाद आयुषी बेहद खुश दिखी. मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मुझे उम्मीद थी कि अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि टॉप करने वाली हूं.

माता पिता ने बेटी को तिलक लगा कर आरती उतारी

आयुषी ने कहा कि उसे जो रैंक मिला है उससे वह काफी खुश है. यकीन नहीं था कि पहला रैंक आएगा. रिजल्ट के बाद छात्रा के घर में खुशी का माहौल छाया हुआ है. माता-पिता ने बेटी को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाई. इस दौरान आयुषी को बधाई देने के लिए लगातार फोन भी आ रहे थे. आयुषी के चेहरे पर जो मुस्कान थी वह रुक नहीं रही थी. इस बार सभी विषयों में लड़कियों ने बाजी मारी है. चाहे विज्ञान हो, वाणिज्य हो या कला, तीनों संकायों में लड़कियां पहले स्थान पर हैं. इसके लिए शिक्षा मंत्री ने लड़कियों और उनके अविभावकों को विशेष रूप से बधाई भी दी है. आयुषी के पिता का नाम सर्वेश कुमार सुमन हैं जो दूध का कुटीर उद्योग चलाते हैं. आयुषी की मां का नाम अमीषा कुमारी है जो हाउस वाइफ हैं.

घर पर रहकर की थी तैयारी

बताया गया कि आयुषी की पढ़ाई घर पर ही हुई है. तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी आयुषी है. दो भाई छोटे हैं. आयुषी दसवीं की परीक्षा में भी बिहार के टॉप टेन में थी और खगड़िया की टॉपर बनी थी. उसने कहा कि आगे भी वह अपने परिवार सहित गांव और खगड़िया का नाम रोशन करना चाहती है.

लड़कियां इस बार भी तीनों संकाय में टॉपर रहीं

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सभी छात्रों को बधाई दी. टॉपर को एक लाख रुपये, लैपटॉप और एक ई-रीडर बुक दिया जाएगा. इसके अलावा नालंदा के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे जो कि आरपीएस कॉलेज के छात्र हैं जबकि दूसरे ही स्थान पर सेम मार्क्स के साथ औरंगाबाद के शुभम ने हासिल किया है जो कि प्लस टू अशोक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Science  Toppers 2023: खगड़िया की आयुषी बनीं साइंस स्ट्रीम की पहली टॉपर, जानें टॉप 5 छात्रों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
बांकीपुर से रितु जायसवाल होंगी BJP की प्रत्याशी? जान लीजिए नितिन नवीन वाली सीट का समीकरण
बांकीपुर से रितु जायसवाल होंगी BJP की प्रत्याशी? जान लीजिए नितिन नवीन वाली सीट का समीकरण
कॉकरोच जनता पार्टी पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सियासत तेज, RJD बोली- 'ये बात तो…'
कॉकरोच जनता पार्टी पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सियासत तेज, RJD बोली- 'ये बात तो…'
CM सम्राट चौधरी के हरा गमछा और AI कैमरे वाले बयान पर RJD का तंज, 'लगाना ही है तो…'
CM सम्राट चौधरी के हरा गमछा और AI कैमरे वाले बयान पर RJD का तंज, 'लगाना ही है तो…'

वीडियोज

Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
US-China Relations: ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
Girl Child Marriage: पढ़ने की उम्र में ब्याह दी जा रहीं देश की 2.1% बेटियां, लिस्ट में टॉप पर हैं ये राज्य
पढ़ने की उम्र में ब्याह दी जा रहीं देश की 2.1% बेटियां, लिस्ट में टॉप पर हैं ये राज्य
Embed widget