एक्सप्लोरर

Bihar Board Matric Result 2023: बिहार बोर्ड की ओर से आधिकारिक बयान आया, मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर दी गई ये जानकारी

Bihar BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं - results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar 10th Board Result 2023: बिहार बोर्ड से इस साल (2023) मैट्रिक की परीक्षा दे चुके छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक चली थी और पूरे प्रदेश से करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे. अब छात्रों के इंतजार की घड़ी आज समाप्त होने वाली है. बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज शुक्रवार (31 मार्च) को जारी कर दिया जाएगा. इसकी पुष्टि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) ने खुद की है. बिहार बोर्ड ने ट्वीट कर बताया है कि दोपहर 1.15 मिनट पर रिजल्ट जारी होगा.

कई दिनों से छात्रों की धड़कनें बढ़ी हैं कि रिजल्ट कब आएगा. बार-बार वे वेबसाइट और गूगल पर चेक कर रहे हैं. पहले चर्चा थी कि 29 या 30 मार्च को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा लेकिन अब आधिकारिक रूप से तिथि की घोषणा कर दी गई है. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर संयुक्त रूप से करेंगे.

शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट को लेकर क्या कहा?

दरअसल बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने गुरुवार को पटना में बयान दिया. वे मधेपुरा जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने रिजल्ट को लेकर कहा कि शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा. समय को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोपहर बाद परिणाम की घोषणा हो जाएगी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह दोबारा मधेपुरा जाना पड़ा तो जाएंगे, लेकिन परिणाम जारी करने के लिए 31 मार्च को मधेपुरा से पटना जरूर आ जाएंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी कहा था कि 31 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने का लक्ष्य है.

किस तरह चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर बाद कभी भी आ सकता है. 10वीं के नतीजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – BSEB Bihar Board 10th Result 2023. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नई लॉगिन विंडो दिखेगी. इस पर अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और इंटर बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां से इसे चेक कर लें.

इन दो वेबसाइट का करें इस्तेमाल

बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे रिलीज होने के बाद इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं

results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in 

यह भी पढ़ें- Ram Navami पर बिहार में हादसा, गंगा नदी में डूबने से तीन की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक, परिजनों को 4 लाख मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget