एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू, समय से 10 मिनट पहले तक ही एंट्री

बिहार बोर्ड ने पहले की तरह इस बार भी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया है. इस परीक्षा में राज्यभर से 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं.

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सोमवार से प्रारंभ हो गई. इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,473 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में राज्यभर से 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं, इसमें छात्रों की कुल संख्या 7,03,693 है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 12वीं की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को पहली पाली सुबह 9.30 बजे से शुरू हो चुकी है. इसके लिए 10 मिनट पहले तक ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाना था. इसे देखते हुए छात्र-छात्रा सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क की जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी.

प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय

आनंद किशोर का कहना है कि इंटर की परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए समुचित तैयारी की गई है. हर जिले में जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए समुचित प्रयास करें. परीक्षा केंद्र के आंतरिक कार्यों की संचालन के लिए केंद्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं.

बिहार बोर्ड ने पहले की तरह इस बार भी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया है. साथ ही बोर्ड ने परीक्षार्थियों को यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षक को कॉपी सौंपने के बाद ही परीक्षा कक्ष से बाहर जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र के पैटर्न इस साल बदले गए हैं. 100 अंक वाले विषय में 50 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए विकल्प दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

RJD ने कहा- बंगाल चुनाव के लिए TMC से चल रही बातचीत, ममता बनर्जी की पार्टी का इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget