एक्सप्लोरर

Bettiah News: बेतिया में BJP कार्यकर्ता की हत्या, चाकू से हुए हमले में दूसरा युवक घायल, सुबह टहलने निकले थे दोनों

Bettiah BJP Worker Killed: मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़वा टोला निवासी बृजकिशोर साह के 32 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है. जीएमसीएच में घायल भर्ती है.

बेतिया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़वा टोला में सोमवार (4 सितंबर) की सुबह दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़वा टोला निवासी बृजकिशोर साह के 32 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है. घायल सुजीत कुमार भी गोड़वा टोला का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि मृतक सोनू कुमार बीजेपी कार्यकर्ता है. पूर्व में वार्ड सदस्य रह चुका है. सोनू और सुजीत सुबह टहलने के लिए निकले थे. अचानक उन पर चाकू से हमला हो गया. सुजीत को गर्दन पर दो बार चाकू लगा. किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई. घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रहा है. वहीं घायल सुजीत इसे लड़की से जोड़कर देख रहा है. जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा. पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा है. घायल सुजीत के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

सोनू के भाई ने क्या कहा?

मृतक सोनू के भाई मनु कुमार ने बताया कि सुबह में एक व्यक्ति का फोन आया था. उसी ने कहा कि आपका भाई गांव के गोदाम के पास पड़ा हुआ है. गया तो देखा कि उसका भाई सोनू मृत पड़ा है. उठाकर अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने देखने के बाद कहा कि पहले ही मौत हो चुकी है. ग्रामीण राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि बदमाशों द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता सोनू कुमार को घेर कर चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई है. अगर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

वहीं इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि दो युवकों पर हमला किया गया है. इसमें सोनू कुमार की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति सुजीत कुमार घायल है. उसका इलाज बेतिया जीएमसीएच में कराया जा रहा है. परिजनों के आवेदन पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: नालंदा में RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- 'नीतीश कुमार की औकात...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget