एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: नालंदा में RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- 'नीतीश कुमार की हिम्मत...'

RCP Singh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव मुस्तफापुर में अस्थावां विधानसभा की बैठक हुई थी. पिंटू सिंह को उसके घर के पास में ही गोली मारी गई है.

नालंदा: सिलाव थाना इलाके के धरहरा गांव में रविवार (3 सितंबर) की रात पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) के रिश्तेदार पिंटू सिंह को बदमाशों ने घर से बुलाकर सीने में गोली मार दी. गोली लगने की सूचना के बाद इलाके और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव मुस्तफापुर में अस्थावां विधानसभा की बैठक हुई थी. इसमें आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू सिंह ने हिस्सा लिया था. बैठक में हिस्सा लेने के बाद पिंटू सिंह अपने गांव धरहरा लौट आया था. इसके बाद पिंटू सिंह को उसके घर के पास में ही गोली मारी गई है.

Bihar Crime News: नालंदा में RCP सिंह के रिश्तेदार को मारी गोली, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- 'नीतीश कुमार की हिम्मत...

जिसने गोली मारी वह जेडीयू का नेता

घटना के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कड़े तेवर में कहा कि इस गोलीबारी की घटना को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है. उन्होंने इस घटना के पीछे सीधे-सीधे जेडीयू को जिम्मेदार ठहराया है. बताया गया कि जिसके द्वारा गोली मारी गई है वह जेडीयू नेता है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि अस्थावां विधानसभा की बैठक में मेरा रिश्तेदार पिंटू सिंह शामिल होने आया था. बैठक में शामिल होने के बाद अपने गांव लौटा था. आरसीपी सिंह ने कहा कि पिंटू सिंह को गोली इसलिए मारी गई है क्योंकि वह हमारे साथ रहकर काम करता है. वहीं जख्मी हुए युवक ने यह भी कहा है कि गोली मारने वाले शख्स ने आरसीपी सिंह का साथ छोड़ने की धमकी देकर गोली मारी है.

नीतीश कुमार पर हमलावर हुए आरसीपी सिंह

इस घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया. कहा कि नालंदा में मेरी बढ़ती साख को देखकर जेडीयू पूरी तरह से घबरा चुकी है. यही कारण है कि हमारे रिश्तेदार को गोली मारी गई है. आरसीपी सिंह ने कहा के नीतीश कुमार की हिम्मत राजनीतिक रूप से लड़ने की नहीं रही है, इसलिए जेडीयू के द्वारा हमारे रिश्तेदारों को निशाना बनाया जा रहा है. जेडीयू नेता ने आरसीपी सिंह को बर्बाद करने की भी बात कही है और अगला टारगेट उन्हीं को बताया है.

वहीं राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जख्मी युवक को पटना रेफर किया गया है. पुलिस पटना जाकर बयान दर्ज कर रही है. दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

जख्मी पिंटू सिंह ने सलन महतो पर गोली मारने का आरोप लगाया है. वर्तमान में सलन महतो की पत्नी नविता सिन्हा जिला परिषद सदस्य हैं. फिलहाल घटना के बाद गांव छोड़कर आरोपी फरार है. सलन महतो जेडीयू से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें- WATCH: 'नीतीश कुमार ने कड़ी मेहनत की लेकिन किसी के कहने से कोई पीएम नहीं बन जाता' JDU नेता का I.N.D.I.A पर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget