एक्सप्लोरर

बिहार: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा- आतंकियों की भाषा बोल रही है कांग्रेस

संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह देश विरोधी हरकते करते हैं जिस तरह से उन्होंने गुप्तकार के साथ अपना संबंध स्थापित किया है,वह बताता है कि कांग्रेस का हाथ सीधे देशविरोधियों के साथ है.

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने उन पर आतंकियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए पिछले साल जम्मू-कश्मीर से न केवल आर्टिकल 370 हटाया, बल्कि उसे दो भागों में बांटकर केंद्रशासित प्रदेश भी बना दिया. इसके बाद ही देश में एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान को लागू किया जा सका.

संजय जायसवाल ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हमारे देश ही में ऐसे तमाम विरोधी सुर दिखाई दिए, जिनकी भाषा हमारे दुश्मन देशों से मिलती-जुलती दिखाई देती है. यहां तक कि देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के पचासों बार लांच हो चुके युवा नेता राहुल गांधी ने ऐसे बयान दे डाले, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कर दिया."

बिहार प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, "वैसे, राहुल के लिए यह नयी बात है भी नहीं. वह और उनकी पार्टी चीन के साथ किस तरह का समझौता कर रहे थे, इस पर भी उन्होंने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, न ही इस पर कि उनकी पार्टी भारत विरोध के नए चेहरे तुर्की में ऑफिस खोल भला कौन सा देशहित का काम करने जा रही है."

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज हों या कश्मीर में अपनी नाजायज खेती खत्म होने का रोना रो रहे अब्दुल्ला या मुफ्ती, इनकी खीझ बढ़ती ही जा रही है. जो व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री रह चुका है, वह फारूक अब्दुल्ला चीन की मदद से आर्टिकल 370 को पुनर्बहाल करने की बात कर रहा है, वहीं महबूबा मुफ्ती इसके लिए युवाओं को भारत के खिलाफ बंदूक उठाने के लिए भड़काते हुए तिरंगे को जलाने व भारतीय संविधान को नहीं मानने का एलान कर रही हैं.

देश के खिलाफ जारी इनकी इस बयानबाजी को कांग्रेस का सीधा समर्थन प्राप्त है. इनके भी एक नेता अमेरिका की मदद से 370 बहाल करने का दावा कर चुके हैं. यह दिखाता है कांग्रेस का हाथ सीधे देशविरोधियों के साथ है. सत्ता के लिए अब उन्हें देश को अस्थिर करने वालों का समर्थन करने से भी गुरेज नहीं है.

डॉ जायसवाल ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा, "कश्मीर में इस बीच हालात सामान्य से सामान्यतर होते जा रहे हैं. तीन दशकों के बाद वहां कीर्तन और रामधुन सुनाई दे रही है, केंद्र सरकार ने बहुत सारे विभेदकारी कानून समाप्त कर वहां नागरिक-अधिकारों की बहाली की है, अब भारत का कोई भी निवासी वहां जमीन खरीद सकता है, जम्मू-कश्मीर के नागरिक भी पुराने जख्मों को भुलाकर आगे निकल रहे हैं.

इस बीच अब्दुल्ला-महबूबा जैसे कुछ स्वार्थी तत्व हैं, जिन्हें कांग्रेसी युवराज की शह मिल जाने से वे खुलकर देश-विरोधी बातें कर रहे हैं. हमारी राहुल-सोनिया से मांग है कि वह इन मसलों पर अपना स्टैंड खुलकर देश को बताएं या फिर यह स्वीकार करें कि वह भी राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ खुलकर खेल रहे हैं."

संजय जायसवाल ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, "भाजपा इन ताकतों का पूरे ज़ोर के साथ विरोध कर रही है औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने में लगी है. हम बिहार भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर आप सभी को यह आश्वासन देना चाहते हैं कि हम लोगों के रहते भारत के खिलाफ किसी भी तरह का षडयंत्र विफल ही होगा.

नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने मेवालाल चौधरी पर दर्ज हुआ था मुकदमा, अबतक दायर नहीं हुई चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget