एक्सप्लोरर

Bihar Police: 'घोटाले का इतना पैसा होते हुए भी नहीं पढ़ पाए', दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को बताया अभिशाप

Dilip Jaiswal: तेजस्वी की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए  दिलीप जायसवाल ने कहा कि माता-पिता ने अच्छी शिक्षा देने के लिए चारा घोटाले से अर्जित धन का उपयोग किया, लेकिन वे नौवीं कक्षा भी पास नहीं कर सके.

Dilip Jaiswal Attack On Tejashwi: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है. किशनगंज पहुंचे डॉ जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी हमेशा दूसरों के भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित रहता है, इसलिए तेजस्वी का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर चिंता जताना असामान्य नहीं है.

 वे नौवीं कक्षा भी पास नहीं कर सके- जायसवाल 

वहीं तेजस्वी यादव के मिथिलांचल के विकास के लिए किए गए वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने तेजस्वी की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए  कहा कि तेजस्वी के माता-पिता ने उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए चारा घोटाले से अर्जित धन का उपयोग किया, लेकिन इसके बावजूद वे नौवीं कक्षा भी पास नहीं कर सके. जायसवाल ने इसे समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप बताया और कहा कि ऐसे व्यक्ति जो शिक्षा में सफल नहीं हो पाया, वह विकास की बात कैसे कर सकता है.

तेजस्वी के मिथिलांचल पर दिए बयान पर क्या कहा? 

उन्होंने आगे कहा कि जब तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर मिथिलांचल विकास प्राधिकरण के गठन का वादा किया और बीजेपी पर विपक्ष को डराने, नेताओं को फंसाने और जेल भेजने का आरोप लगाया तो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर भी खुशी जताई. ये सभी भ्रष्टाचारी हमेशा एक दूसरों के लिए चिंतित रहते हैं.

बता दें कि इन दिनों तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर बिहार में स्ता पक्ष के लोग लगातार निशाना साध रहे हैं. पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके प्रशांत किशोर ने भी उनकी पढ़ाई को लेकर सवाल उठाए है. विस चुनाव में हालांकि अभी एक साल है, लेकिन तेजस्वी यादव कई तरह के आरोपों से घिरते जा रहे हैं. जेडीयू ने तो यहां तक कह दिया है कि आरजेडी अब खत्म होने वाली है. 

ये भी पढ़ेंः RJD की मीटिंग में CID और स्पेशल ब्रांच को भेज रहे CM नीतीश कुमार? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget