एक्सप्लोरर

RJD की मीटिंग में CID और स्पेशल ब्रांच को भेज रहे CM नीतीश कुमार? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा

Tejashwi Yadav Attacks CM Nitish Kumar: तेजस्वी यादव रविवार को मधुबनी में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यक्रम में सीएम पर जासूसी करने और नजर रखने का आरोप लगाया है.

Tejashwi Yadav News: कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने रविवार (15 सितंबर) को मधुबनी (Madhubani) में पत्रकारों से बातचीत में एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी की इंटरनल मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सीआईडी और स्पेशल ब्रांच की टीम भेज रहे हैं. उनके कार्यक्रम की जासूसी की जा रही है. नजर रखी जा रही है.

'मुख्यमंत्री पूरी तरह से जासूस करा रहे, ये साफ हो चुका'

तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की इंटरनल मीटिंग थी. इंटरनल मीटिंग होती है तो पत्रकार फोटो लेकर चले जाते हैं. लेकिन कुछ लोग हिलने का नाम नहीं ले रहे थे. बाद में पता चला कि वो स्पेशल ब्रांच और सीआईडी के लोग थे. उन लोगों ने बकायदा कार्ड भी दिखाया. यह घटना दरभंगा की बैठक में हुई है जिसका जिक्र तेजस्वी ने मधुबनी में पत्रकारों से रविवार को किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से जासूस करा रहे हैं ये साफ हो चुका है. भयभीत हैं, डरे हुए हैं कि किस प्रकार हम लोगों का कार्यक्रम चल रहा है. ये जितना हमारी निगरानी करवा रहे हैं अगर उतना ही नजर मुख्यमंत्री अपराधियों पर रखते तो बिहार का लॉ एंड ऑर्डर बहुत बेहतर होता.

संजय झा के बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी ने मिथिलांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी पर संजय झा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो क्या बोलेंगे? वो कब के नेता हैं? हमने कहा नहीं, दरभंगा में डीएमसीएच से अलग एक अस्पताल (एम्स) करके दिखाया है. वो जनता के पास जाएं और चुनाव जीत का दिखाए तब समझेंगे. बता दें कि मधुबनी के परिसदन में तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में यह सारी बातें कही हैं. 

बीते शनिवार (14 सितंबर) को मधुबनी में तेजस्वी यादव ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के बूथ, पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर के सभी कार्यकर्ताओं से मिले थे. बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से आज (15 सितंबर) मिलेंगे. इसके बाद वो मुजफ्फरपुर के लिए निकल जाएंगे. तेजस्वी यादव बीते शुक्रवार की देर रात से मधुबनी में हैं. इस दौरान वे एनडीए सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: बिहार BJP के नेता का बड़ा बयान, CM अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे का कारण बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget