एक्सप्लोरर

Caste Census: 'जान बूझकर यह सब नाटक...', जातीय गणना पर HC के आदेश के बाद BJP का CM नीतीश पर बड़ा आरोप

Bihar Politics: जातिगत गणना पर पटना हाई कोर्ट के आदेश को लेकर बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार आड़े हाथों लिया.

पटना: पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) ने बिहार सरकार द्वारा की जा रही जातिगत गणना (Caste Census) पर अभी रोक लगा दी है. वहीं, इस आदेश के बाद बीजेपी (BJP) के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आ गए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि नीतीश कुमार ने जान बूझकर यह सब नाटक करवाए हैं. हाई कोर्ट में नीतीश सरकार ने सही से पक्ष नहीं रखा. इस वजह से हाई कोर्ट रोक लगा दी है. नीतीश कुमार को असंवैधानिक कार्य करने की आदत है. इस आदेश के लिए पूरी तरह से जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ सीएम नीतीश कुमार हैं.

नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह से फेल है- सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि बिहार में जातिगत गणना हो. नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह से फेल है. सरकार अपने फैसले को कोर्ट में साबित नहीं कर पा रही है. नीतीश कुमार की पलटी मारने की पुरानी आदत है. ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. पटना हाई कोर्ट से रोक लगाने के 100 प्रतिशत जिम्मेवार सीएम नीतीश कुमार हैं.

'जातिगत गणना के लिए हमलोगों ने समर्थन दिया था'

जातीगत गणना पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातिगत गणना के लिए हमलोगों ने समर्थन दिया था. कैबिनेट में जेडीयू के 12 मंत्री थे और बीजेपी के 16 मंत्री थे. दो-दो डिप्टी सीएम थे. हमने उनके आग्रह को माना. नीतीश कुमार कह रहे हैं कि हमने ही सबकुछ किया. वहीं, नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वो कह रहे थे कि देश के वो गृह मंत्री थे, जीवन में कभी गृह मंत्री नहीं थे. उनकी जब जन्म नहीं हुई थी तब बिहार शरीफ का नाम बिहार शरीफ ही था. मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं.

सम्राट चौधरी ने सीएम पर किया पलटवार

वहीं, सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी पर सीएम नीतीश कुमार के दिए गए बयान पर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मेरे पिता जब फौज में थे तो उस समय नीतीश कुमार हॉफ पैंट पहनते थे, उस समय मेरे पिताजी देश के लिए लड़ रहे थे. नीतीश कुमार को याद नहीं रहता है. यह बिहार का दुर्भाग्य है.

ये भी पढ़ें: Caste Census in Bihar: हाई कोर्ट से नीतीश सरकार को बड़ा झटका! पटना HC ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget