एक्सप्लोरर

Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भड़के BJP नेता दिलीप जायसवाल, 'ऐसे गद्दार को…'

Jyoti Malhotra News: दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश की जनता ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किए जाने पर खुश है. भारत एक नए भारत के रूप में दुनिया में पेश हो रहा है.

Jyoti Malhotra News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर देश के खिलाफ जासूसी का आरोप है. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों और आईएसआई के संपर्क में थीं. ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है. शुक्रवार (23 मई, 2025) को दिलीप जायसवाल ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा जैसे यूट्यूबर ने देश के साथ गद्दारी करने का काम किया है. 

बीजेपी नेता ने कहा कि ऐसे गद्दार को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इस तरह की हरकत करने वाले इंसान को भगवान भी सजा दें कि फिर कोई इस तरह देश के साथ गद्दारी करे. बता दें कि बिहार के और अन्य नेताओं ने भी ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फांसी देने तक की मांग की जा चुकी है.

'ऑपरेशन सिंदूर को याद रखेगी पूरी दुनिया'

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि देश की जनता ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किए जाने पर खुश है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत है. भारत एक नए भारत के रूप में दुनिया में पेश हो रहा है. ऑपरेशन सिंदूर जो हुआ है आने वाले समय में पूरी दुनिया याद रखेगी. 

एक सवाल के जवाब में बीजेपी नेता ने कहा, "नेहरू परिवार को गुलामी के शासन में रहने की आदत हो गई है. दूसरे देश का ज्यादा समर्थक बन जाता है, पाकिस्तान का, चीन का, अभी देश ऐसे नेताओं को बेनकाब करेगा जो खाते हैं भारत का और पाकिस्तान-चीन का गुणगान करते हैं. ऐसे नेताओं की पहचान यहां की जनता करेगी और देश से बहिष्कृत करने का काम करेगी." 

विपक्ष की ओर से लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने लालू और तेजस्वी यादव पर हमला किया. कहा कि पहले बिहारी कहना बदनामी की बात होती थी. दूसरे प्रदेश में हम लोग जाकर बिहारी कहते थे तो लोग गलत निगाह से देखते थे. ये लालू यादव के परिवार ने बिहारी का अपमान किया है. पूरे बिहार के अंदर जितने भी अपराध हो रहे हैं उन्हीं की देन है कि उन्होंने इस संस्कार को बिहार में पैदा किया है.

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव की बात से बढ़ सकती है तेजस्वी यादव की टेंशन! बिहार चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget