एक्सप्लोरर

पप्पू यादव की बात से बढ़ सकती है तेजस्वी यादव की टेंशन! बिहार चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने कहा कि आज राष्ट्र के सवाल पर या स्वाभिमान के सवाल पर, युवाओं के मुद्दों पर सभी की उम्मीद राहुल गांधी बन गए हैं. पप्पू यादव पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

Pappu Yadav News: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की एक बात से तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है. गुरुवार (22 मई, 2025) को उन्होंने साफ लहजे में कहा कि कांग्रेस के बिना एनडीए को नहीं हराया जा सकता. बिहार का चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ने की जरूरत है, तभी हम सफल हो सकते हैं. वे पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

दूसरी ओर मुकेश सहनी यह दावा कर रहे हैं कि महागठबंधन की सरकार बनने पर वे उपमुख्यमंत्री होंगे इस पर निर्दलीय सांसद ने कहा, "यह उनकी अपनी व्यक्तिगत राय है. वे नेता हैं और उनको अधिकार है अपनी मांग रखने का, मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और मैं इतना ही कह सकता हूं कि कांग्रेस के बगैर एनडीए को नहीं हराया जा सकता है. सभी जाति, धर्म, वर्ग का कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति सम्मान है. एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, ऊंची जाति के लोग हों, सभी की उम्मीदें राहुल गांधी हैं."

'सभी की उम्मीद बन गए हैं राहुल गांधी'

पप्पू यादव ने आगे कहा कि बिहार का चुनाव हमें राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ने की जरूरत है, तभी हमें सफलता मिलेगी. आज राष्ट्र के सवाल पर या स्वाभिमान के सवाल पर, युवाओं के मुद्दों पर सभी की उम्मीद राहुल गांधी बन गए हैं. 

बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव में वार-पलटवार के बीच सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 15 साल आरजेडी की सरकार और 20 साल एनडीए की सरकार रही, दोनों ने मिलकर बिहार को बर्बाद किया. आज बिहार में सबसे बुरी स्थिति स्वास्थ्य विभाग की है. कहीं अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन नहीं है तो कहीं एमआरआई नहीं है.

सांसद ने कहा कि केवल पैसे के लिए भवन पर भवन बन रहे हैं. पहले ठेकेदारी होगी, उसके बाद वसूली होगी. न वहां डॉक्टर होंगे, न दवाई होगी. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी चार साल उपमुख्यमंत्री रहे, स्वास्थ्य विभाग भी इनके पास था. उन्होंने आगे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी नसीहत देते हुए कहा कि आलोचना सहनी चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री हैं तो लोग अपेक्षा करेंगे. स्वास्थ्य विभाग की स्थिति सही नहीं है.

यह भी पढ़ें- PMCH में क्या कुछ हुआ था मनीष कश्यप ने किया बड़ा खुलासा, 'मैंने डॉक्टर से पूछा…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget