एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव से पहले BJP ने बता दिया इंडिया गठबंधन का 'भविष्य', क्या बोले संजय जायसवाल?

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि इनका सपना 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' की तरह सपना ही रह जाएगा. बिहार की जनता एनडीए के साथ रही है और रहना भी उचित समझती है.

Bihar Politics: बिहार बीजेपी के नेता और सांसद संजय जायसवाल ने सोमवार (05 मई, 2025) को कहा कि एनडीए एकजुट है और हर कोई जानता है कि हम लोग आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 220 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज कसा. महागठबंधन की बीते रविवार को हुई बैठक को लेकर कहा कि जितने भी घोटालेबाज हैं, वे इंडी गठबंधन में हैं. अपने घोटालों को छिपाने के लिए यह गठबंधन बना है. 

उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी. कहा कि आज भी महागठबंधन कहां है और इंडी अलायंस कहां है किसी को नहीं पता. इन लोगों का गठबंधन केवल सत्ता हासिल कर कैसे लूट में बंटवारा होगा, उसे तय करने के लिए बैठक करते हैं. इनका सपना 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' की तरह सपना ही रह जाएगा. बिहार की जनता एनडीए के साथ रही है और रहना भी उचित समझती है.

'यह एकदम साफ है कि हम सरकार बना रहे हैं'

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भी इतने अफवाहों के बाद भी बिहार में 174 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर एनडीए की बढ़त रही. उन्होंने महागठबंधन में सीएम के चेहरे को लेकर पेंच फंसने पर कहा कि जिसका कुछ होना ही नहीं है, उसके सीएम के चेहरे की क्या जरूरत? हर कोई जानता है कि एनडीए एकजुट है. यह एकदम साफ है कि हम सरकार बना रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता अजय राय के राफेल को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास न दिमाग है और न ही उन्हें देश से कोई मतलब है. विदेशी ताकतों से इनकी फंडिंग होती है और वे जैसा बयान देने को कहते हैं, कांग्रेस के नेता बोलते हैं. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 1984 में हुए सिख दंगे को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल कांग्रेस को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए. जिस तरह निर्दोष सिखों की हत्या हुई थी, वह भारत के इतिहास का बहुत दुखद अध्याय है. 1947 में बंटवारे के दौरान जिस तरह हिंदुओं की हत्या हुई थी और 1984 में सिखों की हत्या हुई थी, इन सबके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.

यह भी पढ़ें- '...तो वरमाला नहीं डालूंगा', जबरा फैन ने कार्ड पर छपवाई लालू यादव की तस्वीर, कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget