एक्सप्लोरर

बिहार में लालू यादव की तलवार पर गरमाई राजनीति, JDU के बाद BJP हमलावर, RJD सुप्रीमो को खूब सुनाया

Sanjay Jaiswal: सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि लालू यादव ने अपने 15 साल के कार्यकाल में बिहार को जिस तरह का शासन दिया, उससे स्पष्ट है कि वह अपना केक तलवार से ही काटेंगे. ये उनका स्वभाव है.

Sanjay Jaiswal On Lalu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा, जिस पर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. तलवार से केक काटने के मुद्दे पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने लालू यादव पर निशाना साधा और कहा कि जनता तलवार-लालटेन नहीं, बिहार का विकास चाहती है. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का भी दावा किया.

लालू यादव पर क्या बोले संजय जायसवाल?

संजय जायसवाल ने आरजेडी प्रमुख को लेकर कहा, ''लालू यादव ने अपने 15 साल के कार्यकाल में बिहार को जिस तरह का शासन दिया, उससे स्पष्ट है कि वह अपना केक तलवार से ही काटेंगे, क्योंकि जिनकी जो मानसिकता होती है, वही सामने दिखती है. ये उनका स्वभाव है.'' जायसवाल ने कहा कि जनता न अब तलवार चाहती है और न लालटेन चाहती है. जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिर्फ और सिर्फ विकास चाहती है. 

संजय जायसवाल ने सीवान के आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उनकी फोटो पर माला चढ़ाई थी. उन्होंने कहा, ''राजद में जब शीर्ष नेता ही ज्ञान के मामले में कमजोर हों तो फिर उनके विधायक और कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है. जब ऊपर समझ की कमी हो तो नीचे उसका असर साफ दिखता है, इसलिए मैं ऐसे लोगों पर कोई टिप्पणी करना भी व्यर्थ समझता हूं.''

तलवार से केक काटते हुए नजर आए लालू यादव 

दरअसल लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को पटना में अपना 78वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर लड्डू से बना 78 किलो का केक मंगाया गया था, जिसे लालू प्रसाद यादव एक बड़ी तलवार से काटते हुए नजर आए. तस्वीरों में लालू यादव के आवास पर परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे, जिनको वहां 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए देखा गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें', चिराग पासवान पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- दिल्ली से बैठकर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget