एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी सांसद ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी- इस SP को हटाने की मांग, कहा- राज्य सरकार की छवि हो रही धूमिल

सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान इन दिनों पुलिस महकमा पर नाराज हैं. खासकर रोहतास जिला में लगातार बढ़ रहे अपराधिक वारदातों से परेशान होकर उन्होंने रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह को निलंबित करने की मांग करते हुए सीएम नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा है.

रोहतास: सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान इन दिनों पुलिस महकमा पर नाराज हैं. खासकर रोहतास जिला में लगातार बढ़ रहे अपराधिक वारदातों से परेशान होकर उन्होंने रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह को निलंबित करने की मांग करते हुए सीएम नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने रोहतास जिला में पिछले 3 दिनों में 5 हत्याओं के जिक्र किया है और कहा है कि रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह फिलहाल जिले में अपराध रोकने में सक्षम नहीं है. उन्होंने एसपी को निष्क्रिय तथा कर्तव्यहिन बताते हुए यहां से हटाने की मांग की है.

बताते चलें कि रोहतास जिला में इन दिनों लगातार आपराधिक वारदात हो रहे हैं. सोमवार को दिनदहाड़े कोचस बाजार में पेट्रोल पंप मालिक राहुल सिंह की हत्या के बाद मामला और गर्म हो गया है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. जबकि वारदात की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई थी. इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए सासाराम के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. उस टीम को भी अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

सांसद छेदी पासवान ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

सांसद छेदी पासवान ने जो पत्र गृहमंत्री अमित शाह के नाम लिखा है उसमें लिखा है कि पत्र के माध्यम से अवगत कराना चाहूंगा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला रोहतास के पुलिस अधीक्षक (श्री सत्यवीर सिंह) की निष्क्रियता के कारण जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है इधर हाल के 3 दिनों के अंदर जिले में एक पेट्रोल पंप मालिक सहित पांच लोगों की दिनदहाड़े हो चुकी हैं जिससे आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है. आए दिन समाचार पत्रों में भी लगातार हो रही हत्याओं की खबरें प्रकाशित होती रहती हैं जिसके कारण राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है. उप पुलिस अधीक्षक (सत्यवीर सिंह) पिछले 2 वर्षों से जिला रोहतास बिहार में स्थापित हैं कृपया ऐसे कर्तव्यहीन एवं निष्क्रिय पुलिस अधीक्षक को निलंबित किया जाना चाहिए.

पेट्रोल पंप मालिकों ने दिया अल्टीमेटम

दूसरी और रोहतास जिला के व्यवसायिक वर्ग भी खासे नाराज हैं. खासकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी दी है. एसोशिएशन ने कहा है कि 100 घंटे के अंदर अगर अपराधी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा, तो पूरे जिले के पेट्रोल पंप को बंद कर वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

रोहतास पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एक डेलिगेशन लेकर कल (गुरुवार) डीआईजी पी. कन्नन से मिले तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. साथ ही जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाया. बता दें कि अपने ही सरकार के पुलिस के खिलाफ भाजपा सांसद के मुखर होने से पुलिस पर खासा दबाव पड़ा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget