एक्सप्लोरर

बिहार: BJP MLA ने मंदिर बंद करने के फैसले पर उठाया सवाल, कहा- CM नीतीश को करना चाहिए विचार

बीजेपी एमएलए ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए लोगों को मंदिरों में जाने की इजाजत देनी चाहिए. पिछले साल करोना के समय में मुस्लिम भाइयों को रमजान को लेकर छूट दी गयी थी, तो मंदिर जाने को लेकर छूट क्यूं नहीं मिल सकती है?

पटना: देश भर में फिर एक बार कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. ऐसे में स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. इसी क्रम में बिहार सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए हैं. इसमें राज्य भर के मंदिरों में आम लोगों के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला भी शामिल है. लेकिन नीतीश सरकार के इस फैसले से उनके सहयोगी दल के नेता खुश नहीं हैं.

क्यों नहीं जा सकते मंदिर?

मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा सीट से विधायक और बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर ने सीएम नीतीश के मंदिर बंद करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने भक्तों के धार्मिक स्थलों पर जाने पर रोक लगा दी है. लेकिन जब लोग ढाबे और पार्क में जा सकते हैं, तो मंदिरों में क्यों नहीं जा सकते?

मंदिरों से जुड़ा है कई लोगों का रोजगार

उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए लोगों को मंदिरों में जाने की इजाजत देनी चाहिए. पिछले साल करोना के समय में मुस्लिम भाइयों को रमजान को लेकर छूट दी गयी थी, तो मंदिर जाने को लेकर छूट क्यूं नहीं मिल सकती है? मंदिरों से कई परिवार का रोजगार जुड़ा हुआ है, इसलिए सीएम नीतीश कुमार को इसपर विचार करने की जरूरत है.

गौरतलब है कि राज्य में कोरोन के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पीसी की थी. इस दौरान उन्होंने एलान किया था कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सूबे के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को अगले 1 सप्ताह के लिए बंद रहेंगे.

इसके साथ ही कोरोना को लेकर आम लोगों के मूवमेंट पर भी पांबन्दी लगाई गई है. सरकारी आदेश के अनुसार राज्य में 30 अप्रैल तक अब दुकानें शाम के 7:00 बजे तक ही खुलेंगे. वहीं, होटल-रेस्टोरेंट शाम के 7:00 बजे के बाद भी खुले रहेंगे. इसके अलावा सिनेमा हॉल में 50% लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी. सभी धार्मिक स्थलों पर 30 अप्रैल आम लोगों के प्रवेश को वर्जित किया गया है.

सरकारी आदेश के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50% लोगों को ही बैठाने की अनुमति होगी. वहीं, शादी में 200 लोगों और श्राद्ध में 50 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: किशनगंज SHO की हत्या मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बिहार BJP अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को लिखा पत्र, SHO हत्याकांड में की न्याय की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget