एक्सप्लोरर

बिहार: किशनगंज SHO की हत्या मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि फिलहाल घटनास्थल पर पूर्णिया आईजी और किशनगंज एसपी कैम्प कर रहे हैं. वहीं, बंगाल पुलिस के डीजीपी की ओर से बिहार पुलिस के डीजीपी को इस कांड में पूर्ण सहयोग का अश्वासन दिया गया है.

पटना: पश्चिम बंगाल के पंथापाड़ा गांव में छापेमारी करने गए बिहार के किशनगंज जिले के टाउन थाना एसएचओ की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस बात की जानकारी बिहार पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

मां-बेटे को किया गया गिरफ्तार

मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि एसएचओ हत्या मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. वहीं, घटना में शामिल 03 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्य अभियुक्त फिरोज आलम (पिता- इनामुल हक), अबुजार आलम (पिता- इनामुल हक) और सहीनुर खातुन (पति- इनामुल हक) शामिल हैं.

बंगाल पुलिस ने मदद का दिया अश्वासन

पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि फिलहाल घटनास्थल पर पूर्णिया आईजी और किशनगंज एसपी कैम्प कर रहे हैं. वहीं, बंगाल पुलिस के डीजीपी की ओर से बिहार पुलिस के डीजीपी को इस कांड में पूर्ण सहयोग का अश्वासन दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि किशनगंज टाउन थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ बीती रात बंगाल सीमा के पास बाइक चुराने वाले गैंग के एक ठिकाने पर उन्हें दबोचने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पहले उनसे झगड़ा किया. फिर उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

इधर, घटना की सूचना पाकर आईजी समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक एसएचओ अश्विनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेजा दिया. पोस्टमार्टम के दौरान किशनगंज एसपी, इस्लामपुर एसपी, किशनगंज एसडीपीओ सहित वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें -

पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने गए बिहार पुलिस के जवान की अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या

 

बिहार: RJD नेता हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget