एक्सप्लोरर

Surendra Mehta: आइए न हमरा बिहार में! पारा 40 डिग्री के पार, BJP के मंत्री सुरेंद्र मेहता बांट रहे कंबल

Surendra Mehta: वायरल वीडियो और फोटो बीजेपी के स्थापना दिवस के दिन का बताया जा रहा है. भगवान ही जानें कि लोग इस भीषण गर्मी में कंबल का क्या करेंगे. खैर सोशल मीडिया पर तो लोग खूब मजे ले रहे हैं.

Surendra Mehta News: बिहार में कुछ भी संभव है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार तक पहुंच रहा है लेकिन लोगों को यहां मंत्री जी कंबल बांट रहे हैं. मामला बिहार के बेगूसराय का है. बिहार सरकार के खेल मंत्री और बछवाड़ा से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र मेहता ने भीषण गर्मी में लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. लोग मजे ले रहे हैं.

दरअसल बीजेपी के स्थापना दिवस का मौका था. इस दिन सुरेंद्र मेहता ने अपने बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंसूरचक प्रखंड स्थित गोविंदपुर पंचायत-दो के अहियापुर गांव में 500-600 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इसका फोटो वीडियो अब जाकर सामने आया है तो लोग शेयर करते जा रहे हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि सुरेंद्र मेहता ने फेसबुक पर कार्यक्रम की कई तस्वीरें शेयर कीं लेकिन मामला बढ़ा तो डिलीट कर दिया.

वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर जो फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. सैकड़ों लोग हैं. एक मंच पर सुरेंद्र मेहता और बीजेपी के कई स्थानीय नेता बैठे हुए हैं. इसी बीच काफी लोगों को जिसमें महिलाएं-पुरुष दोनों थे उनके बीच कंबल बांटे जा रहे हैं.

अब भगवान ही जानें कि लोग इस भीषण गर्मी में कंबल का क्या करेंगे. खैर सोशल मीडिया पर तो लोग खूब मजे ले रहे हैं. मंत्री सुरेंद्र मेहता की खिंचाई की जा रही है. हालांकि इस मामले में मंत्री सुरेंद्र मेहता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बीजेपी का अन्य कोई नेता भी इस पर नहीं बोल रहा है. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम पार्टी नहीं बल्कि मंत्री सुरेंद्र मेहता की ओर से ही आयोजित किया गया था.

यह भी पढ़ें- मंत्रियों का वेतन-भत्ता बढ़ा, 27 हजार से अधिक पदों का सृजन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडे पास

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget