एक्सप्लोरर

BJP ने तेजस्वी यादव को बताया फर्जी हिंदू, कहा- 'विपक्ष के नेता हैं, लेकिन मजाल है…'

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने बिहार को पूरी तरह से खोखला कर दिया है. बिहार की प्रतिभा इनके शासनकाल में दूसरे राज्यों में चली गई.

Tejashwi Yadav: बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने शुक्रवार (23 मई, 2025) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं, जिन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता है. राजनीति में अब तेजस्वी यादव की विश्वसनीयता खतरे में आ चुकी है.

संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है. इस पार्टी को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है. इस पार्टी ने बिहार को पूरी तरह से खोखला कर दिया है. बिहार की प्रतिभा इनके शासनकाल में दूसरे राज्यों में चली गई. सभी डॉक्टर-इंजीनियर बिहार से पलायन कर गए और इन सबका जिम्मेदार अगर कोई है तो वह राष्ट्रीय जनता दल है, जिन्होंने अपने 15 सालों के शासनकाल में सिर्फ प्रदेश को खोखला करने का काम किया है.

'कभी भी विधानसभा में नहीं दिखते…'

बीजेपी मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव कहने को विपक्ष के नेता हैं, लेकिन मजाल है कि किसी दिन वह विधानसभा में दिख जाएं. ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों पर क्या ही विश्वास किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इससे पहले तेजस्वी यादव मिथिला में अहिल्या महोत्सव में गए थे. वहां पर टीका-चंदन किया, लेकिन इनका दोहरा पैमाना देखिए कि वहां से कुछ देर जाने के बाद इन्होंने टीका मिटा भी दिया. यह लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं.

संजय सरावगी ने कहा कि अब ऐसे लोगों को बिहार की जनता पहचान रही है. इसी वजह से इन्हें नकारा जा रहा है. इनके पिता लालू प्रसाद यादव तो सजायाफ्ता हैं. इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अब बिहार की जनता इन लोगों पर किसी भी कीमत पर विश्वास करने की स्थिति में नहीं है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि ये लोग फर्जी रूप से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहे हैं. इन लोगों को यह नहीं पता है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है.

यह भी पढ़ें- 'बढ़िया अस्पताल बनवा दिया है, अपने दिमाग का…', तेजस्वी यादव पर अब क्यों फायर हो गई BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget