एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पहले संवाद कार्यक्रम... अब तेजस्वी की विदेश यात्रा, BJP ने कहा- 'ये नॉन सीरियस पॉलिटिक्स'

Politics on Tejashwi Yadav Foreign Tour: तेजस्वी यादव को कोर्ट से 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विदेश जाने की इजाजत मिली है. इसके लिए कोर्ट से तेजस्वी को 25 लाख जमा करने का निर्देश भी मिला है.

Bihar News: बिहार में तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. 10 सितंबर से तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले थे और अब वह विदेश जाएंगे. कोर्ट से 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विदेश जाने की इजाजत मिली है. इस पर बीजेपी घेर रही है. यह कहा है कि आरजेडी के युवराज राजनीति को खेल समझते हैं. नॉन सीरियस टाइप पॉलिटिक्स कर रहे हैं. बीच यात्रा से ही विदेश जा रहे हैं. जनता से मतलब नहीं है.

बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा, "तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि मैं आभार यात्रा पर जाऊंगा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपको (तेजस्वी) बता दिया होगा कि जनता अब आपको अपने बीच में नहीं देखना चाहती है. यात्रा शुरू होते ही तेजस्वी विदेश यात्रा पर जाने की बात करने लगे. सारे युवराज राजनीति को खेल समझते हैं. नॉन सीरियस टाइप की राजनीति तेजस्वी-राहुल गांधी कर रहे हैं. जनता के बीच कम जाते हैं. व्यक्तिगत यात्रा पर जाने की ज्यादा कोशिश करते हैं." 

10 सितंबर को कोर्ट से मिली थी इजाजत

बता दें कि 10 सितंबर से तेजस्वी की कार्यकर्ता संवाद यात्रा बिहार में शुरू हुई थी लेकिन आज (17 सितंबर) वह मुजफ्फरपुर से पटना लौट रहे हैं. वैसे पहला चरण 10-17 सितंबर तक ही था. लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव आरोपी हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) की ओर से विदेश जाने की इजाजत मिल गई है. 10 सितंबर को कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था. उनको 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विदेश जाने की इजाजत मिली है. इसके लिए कोर्ट से तेजस्वी यादव को 25 लाख रुपये जमा करने का निर्देश भी मिला है. 

लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपी होने के कारण जमानत की शर्तों के तहत तेजस्वी को पासपोर्ट कोर्ट में सरेंडर किया है. ऐसे में देश से बाहर जाने के लिए उन्हें कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है. तेजस्वी ने विदेश दौरे के लिए कोर्ट से अपील की थी जिसे कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ मंजूर करते हुए तेजस्वी को पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया है. 

मंगल पांडेय ने विदेश यात्रा को लेकर उठाए सवाल

उधर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने भी तेजस्वी पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को बीच में छोड़कर 18 सितंबर से दो-तीन अक्टूबर तक के लिए कौन से संवाद पर और कहां जा रहे हैं? यह बिहार की जनता जानना चाहती है. 

तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के जितने युवराज हैं, तेजस्वी यादव हों, राहुल गांधी हों या लालू का परिवार हो, यह लोग पांच दिन जनता के बीच जाएंगे, 25 दिन विदेश यात्रा करेंगे.

आरजेडी ने किया बीजेपी के आरोपों पर पलटवार

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी को जवाब दिया है. कहा कि तेजस्वी अगर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो इससे बीजेपी क्यों बेचैन है? बीजेपी तेजस्वी फोबिया से ग्रसित है. कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का पहला चरण समाप्त हो रहा है. दूसरे चरण की तिथि निकली नहीं थी तब भी बीजेपी सवाल उठा रही है. सबसे ज्यादा तो पीएम मोदी ही विदेश यात्रा पर जाते हैं. जब बीजेपी के नेता विदेश यात्रा पर घूमने जाते हैं तब तो कोई दिक्कत नहीं होती है. तेजस्वी की निजी यात्रा है. तेजस्वी जब भी विदेश जाते हैं बिहार की भलाई के लिए काम करते हैं. तेजस्वी से बीजेपी डरी हुई है.

यह भी पढ़ें- 2025 के चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा खुलासा, 'हनुमान' की तरह लड़ेंगे या 2020 वाला होगा 'खेल'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget