एक्सप्लोरर

2025 के चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा खुलासा, 'हनुमान' की तरह लड़ेंगे या 2020 वाला होगा 'खेल'?

Bihar Elections 2025: चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा है. कहा है कि इस सरकार को कोई कमजोर करे या प्रधानमंत्री को कोई कमजोर करे फिलहाल कोई ऐसी ताकत खड़ी नहीं हो पाई है या हो पाएगी.

Chirag Paswan: बिहार में अगले साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान ने 2025 के चुनाव से पहले बड़ा खुलासा कर दिया है. हाल ही में एक टीवी चैनल से बातचीत में एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जोरदार हमला किया है.

इस सवाल पर कि बिहार में चुनाव दहलीज पर है. इस बार चिराग पासवान क्या करेंगे? हनुमान की तरह चुनाव लड़ेंगे या एकला चलेंगे? इस पर चिराग ने कहा, "एकला क्यों चलूंगा. केंद्र सरकार का हिस्सा हूं. एनडीए गठबंधन का मजबूत हिस्सा हूं. उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है. एनडीए विधानसभा का चुनाव ना सिर्फ लड़ेगा बल्कि मजबूती के साथ जीतेगा." 

आप कितनी सीटों पर लड़ेंगे? किसके साथ लड़ेंगे? अब तो प्रशांत किशोर की पार्टी भी मैदान में उतर रही है. इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, "मैं एनडीए गठबंधन के साथ लड़ूंगा. कितनी सीटों पर लड़ूंगा अगर आज कोई संख्या सार्वजनिक करूंगा तो ये एनडीए गठबंधन धर्म की मर्यादा को तोड़ना होगा. पहले ये तमाम चर्चाएं गठबंधन के अंदर होनी चाहिए." 

चिराग ने कहा- 2020 में कुछ और थीं परिस्थितियां

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि उस वक्त परिस्थितियां कुछ और थीं. उसी साल मैंने अपने पिता को खोया था. वो फैसले अलग सोच के साथ लिए गए थे. आज मजबूत नेतृत्व केंद्र में भी है और बिहार में भी है, तो मुझे नहीं लगता है कि चीजों के बिगड़ने का कोई कारण होगा. 

जातीय जनगणना पर क्या बोले चिराग पासवान?

चिराग पासवान ने जातीय गणना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. जातीय गणना पर चिराग पासवान ने कहा कि मेरी सोच है कि आप जब किसी को मुख्य धारा में जोड़ने का जिक्र करते हैं तो एक साफ आंकड़ा होना चाहिए. पता होना चाहिए कि आबादी कितनी है, उनके क्या हालात हैं, उस जमात की कौन सी जाति ज्यादा बुरे हाल में है, कारण क्या है, ये तमाम जानकारी आपके पास होनी चाहिए. 

आगे एक सवाल पर कि क्या जातीय जनगणना का मामला सरकार को कमजोर कर सकता है? विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार घेर रहा है. इस पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष पिछले 10 साल से घेरने का प्रयास कर रहा है. इस सरकार को कोई कमजोर करे या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई कमजोर करे मुझे नहीं लगता कि फिलहाल कोई ऐसी ताकत खड़ी हो पाई है या हो पाएगी. प्रधानमंत्री की सोच देश को लेकर, देश की प्रगति को लेकर, 2047 तक विकसित भारत को लेकर है. पीएम के पास इतनी ज्यादा स्पष्टता है कि मुझे नहीं लगता है कि कोई ताकत उन्हें कमजोर कर सकती है. चिराग पासवान ने कहा कि तीन-तीन बार प्रधानमंत्री बनने का अनुभव कितने लोगों के पास है?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 2025 के चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ेगी मांझी की पार्टी? संतोष सुमन का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget