एक्सप्लोरर

JPC Bihar Visit Postponed: 'शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को जानकारी का अभाव', बीजेपी नेता ने कहा- माहौल ना बनाएं

Ajay Alok: बिहार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पर बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने निशाना साधा है, उन्होंने ये भी कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को लाना होगा तो सरकार लाएगी.

Ajay Alok Targets Shia-Sunni Waqf Board Chairman: वक्फ संसोधन विधेयक पर विचार करने वाली कमेटी जेपीसी का बिहार दौरा स्थगित हो गया है. इसके बाद बिहार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने वक्फ संसोधन विधेयक का पुरजोर विरोध किया और चेतावनी भी दी. शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अफजल अब्बास और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्लाह दोनों जडेयू के नेता भी हैं. इसे लेकर बीजेपी नेता ने मंगलवार (12 नवंबर) को पलटवार किया है.

अजय आलोक ने क्या कहा? 

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को जानकारी का अभाव है. जेपीसी की बैठक इन लोगों के साथ इसलिए होनी थी, ताकि बताया जा सके कि यह विधेयक क्यों लाया जा रहा है? इस विधेयक से मुसलमानों को डरने की जरुरत नहीं है. किसी की संपत्ति नहीं छीनी जाएगी. वक्फ बोर्ड को कैसे पारदर्शी बनाया जाए,  वक्फ सम्पत्तियों के दुरुपयोग को रोका जाए इसलिए विधेयक लाया जा रहा है. 

अजय आलोक ने कहा कि उन्हें इस पर माहौल बनाने की जरुरत नहीं है. यह कहने की जरुरत नहीं है कि यह लागू हो गया तो लॉ एंड ऑर्डर की समस्या खड़ी हो जाएगी. संसद के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को लाना होगा तो सरकार लाएगी. सिर्फ जेपीसी की रिपोर्ट का इंतजार है. 

दरअसल, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और जेडीयू नेताओं ने मंगलवार को कहा कि मुस्लिम समुदाय वक्फ संशोधन विधेयक से काफी डरा हुआ है. अगर इसे लागू किया गया तो इससे देश में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो जाएगी. यह विधेयक वक्फ बोर्ड के अस्तित्व को खत्म कर देगा. इसी को लेकर अजय आलोक ने चेयरमैन पर निशाना साधा है. 

पटना में होनी थी जेपीसी की बैठक

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 से संबंधित जेपीसी ने बिहार का अपना अध्ययन दौरा स्थगित कर दिया है. जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली इस समिति को आज 12 नवंबर को पटना पहुंचना था. 13 नवंबर को पटना में बैठक होनी थी. बुधवार 13 नवंबर को जेपीसी को पटना में सुन्नी-शिया वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के साथ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा करनी थी.

ये भी पढ़ेंः JPC Bihar Visit: JPC का बिहार दौरा स्थगित, सुन्नी-शिया बोर्ड के चेयरमैन ने किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget