एक्सप्लोरर

JPC Bihar Visit: JPC का बिहार दौरा स्थगित, सुन्नी-शिया बोर्ड के चेयरमैन ने किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध

JPC Bihar visit: शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने वक्फ संसोधन विधेयक का भारी विरोध किया है. जेपीसी का बिहार दौरा स्थगित क्यों हुआ इसकी जानकारी इन्हें नहीं है.

Waqf Board Chairman Reaction On JPC: बिहार में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अफजल अब्बास और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्लाह ने वक्फ संसोधन विधेयक का भारी विरोध किया है. दोनों वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व जेडीयू नेताओं ने मंगलवार (13 नवंबर) को कहा कि वक्फ संसोधन विधेयक से मुस्लिम समाज बहुत डरा सहमा है. अगर यह लागू हो गया तो देश में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या खड़ी हो जाएगी. इस विधेयक से वक्फ बोर्ड का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.

मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे- अफजल अब्बास

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सह जेडीयू नेता अफजल अब्बास ने कहा कि जिस संपत्ति को हमारे पूर्वजों ने अल्लाह के लिए दान किया उसको आप कहियेगा कि यह आपकी प्रॉपर्टी है, यह ठीक नहीं. यह विधेयक देश के मुसलमानों को परेशानी में डाल देगा. यह विधेयक नहीं आना चाहिए. तनाव फैल गया है. जेपीसी का बिहार दौरा रद्द हो गया, कल बैठक थी. बैठक की नई तारीख आएगी. जब बैठक होगी तो मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे. जेपीसी का बिहार दौरा क्यों स्थगित हुआ इसका पता नहीं है.

वहीं बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व जेडीयू नेता इरशादुल्लाह ने कहा कि वक्फ संसोधन विधेयक 2024 मुस्लिम समुदाय के लिए घातक साबित होगा. हम इसके पक्ष में नहीं हैं. पूरे देश के मुस्लिम परेशान हैं. इस विधेयक के कारण वक्फ की संपत्तियों को बचाना मुश्किल हो जाएगा व वक्फ बोर्ड चलाना मुश्किल हो जाएगा. यह जो तर्क दिया जा रहा कि विधेयक लाकर वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोका जाएगा. मैं इस पर कहना चाहता हूं कि जो संपत्तियों को हमारे पूर्वजों ने अल्लाह के लिए दान कर दिया, उसका दुरूपयोग कैसे हो सकता है? जेपीसी के साथ जब बैठक होगी तो मैं अपना पक्ष रखूंगा. जेपीसी का बिहार दौरा किसी कारण से स्थगित हुआ है, कल बैठक होनी थी.

13 नवंबर को थी पटना में जेपीसी की बैठक 

बता दें कि वक्फ संसोधन विधेयक 2024 संबंधी जेपीसी ने बिहार का अपना अध्ययन दौरा स्थगित कर दिया है. जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में यह समिति आज 12 नवंबर को पटना पहुंचने वाली थी. 13 नवंबर को पटना में बैठक थी. 13 नवंबर बुधवार को पटना में जेपीसी वक्फ संसोधन विधेयक 2024 पर सुन्नी-शिया वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के साथ चर्चा करने वाली थी.

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके अलावा कई राज्यों में उपचुनाव भी होने हैं. जेपीसी के कई सदस्य उसमें व्यस्त है. इसलिए बिहार दौरा स्थगित हुआ है. जल्द ही दौरे की नई तारीख तय होगी. संसद के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को पारित कराया जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः Kartik Fair: मिथिला का पांच दिवसीय कार्तिक मेला 14 नवंबर से होगा शुरू, लाखों श्रद्धालु पिपराघाट में लगाएंगे डुबकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget