एक्सप्लोरर

Bihar News: लखीसराय में हुए हत्याकांड पर BJP ने नीतीश सरकार को घेरा, JDU और RJD ने भी दिया रिएक्शन

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार को पहले से ही अपराधियों की ओर धमकी दी जा रही थी. एसपी और थाना प्रभारी अलर्ट रहते तो यह घटना नहीं होती.

पटना: बिहार के लखीसराय में सोमवार (20 नवंबर) की सुबह एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मार दी. इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं. सभी एक ही परिवार के हैं. इस हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार (Nitish Government) पर जमकर हमला किया है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि यह शासन-प्रशासन की लापरवाही का प्रमाण है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार को पहले से ही अपराधियों की ओर धमकी दी जा रही थी. लड़की से छेड़छाड़ की जाती थी. शादी के लिए दबाव बनाया जाता था. लड़की और उसके परिजन ने इनकार किया तो घटना को अपराधियों ने अंजाम दे दिया. एसपी और थाना प्रभारी अलर्ट रहते तो यह घटना नहीं होती. यह लोग मौन रहे, जबकि परिजन लगातार थाने में शिकायत कर रहे थे.

'बीजेपी के नेता ओछी और घटिया राजनीति कर रहे'

लखीसराय गोलीकांड पर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो घटना लखीसराय में हुई है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं. प्रथम दृष्ट्या जांच में जो बात सामने आ रही कि किसी सनकी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जो भी दोषी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे. इस तरह की घटना पर बीजेपी के नेता ओछी और घटिया राजनीति कर रहे हैं. बीजेपी को महागठबंधन पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. मणिपुर में राक्षस राज है.

लखीसराय गोलीबारी मामले पर आरजेडी ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो घटना घटी है उसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. जो अपराधी हैं वो जेल जाएंगे. बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है. जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. ऐसा दंड दिया जाएगा कि अपराधी अपराध करना भूल जाएगा. बिहार में बीजेपी जब सत्ता में थी तब बहुत ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही थीं. अब बीजेपी आपराधिक घटनाओं पर राजनीति कर रही है. हर बात में बीजेपी राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगती है. सबसे पहले बीजेपी शासित राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Saharsa News: सहरसा में युवक की मौत, छठ पूजा पर अर्घ्य देने के बाद गया था नहाने, पानी में डूबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget