एक्सप्लोरर

Saharsa News: सहरसा में युवक की मौत, छठ पूजा पर अर्घ्य देने के बाद गया था नहाने, पानी में डूबा

Saharsa: मृतक मनीष कुमार औकाही पंचायत के दोरमा साहू टोला वार्ड नं 5 का रहने  वाला था. घटना को लेकर जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया है.

सहरसा: सत्तर कटैया प्रखंड की औकाही पंचायत के दोरमा साहू टोला वार्ड नंबर 15 में छठ घाट पर पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. सोमवार (20 नवंबर) की सुबह यह घटना हुई है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की गई है. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.

पांच युवकों ने मिलकर पोखर से खोजा मनीष का शव

मृतक मनीष कुमार औकाही पंचायत के दोरमा साहू टोला वार्ड नं 5 का रहने  वाला था. वह घर के पास ही पोखर पर अपने परिवार के साथ छठ घाट पर आया था. अर्घ्य देने के बाद स्नान करने पोखर में गया था. काफी देर होने के बाद जब पानी से बाहर नहीं आया तो लोगों को शक हुआ. इसके बाद पांच युवक पोखर में घुसकर खोजने लगे जिसके बाद मनीष का शव मिला.

जिला प्रशासन पर लगाया गया लापरवाही का आरोप

स्थानीय जनप्रतिनिधि अरुण यादव ने बताया कि युवक छठ पर्व मनाने के क्रम में पोखर में स्नान करने गया था. उसी क्रम में पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना को लेकर जिला प्रशासन पर जमकर बरसे. लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसी भी छठ घाट पर कोई भी विधि व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी.

परिजनों को प्रावधान के अनुसार दिया जाएगा मुआवजा

वहीं, राजस्व पदाधिकारी नवीन कुमार ने इस घटना को लेकर कहा कि जांच की जा रही है. सुबह के समय में यह अप्रिय घटना घटी है. इस संबंध में जो भी होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी. युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इसके बाद मुआवजा का जो प्रावधान होगा उसके अनुसार दिलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में छठ घाट गए दो जुड़वा भाई डूबे, दोनों की मौत, गुस्साए लोगों ने आगजनी कर किया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget