एक्सप्लोरर

बिहार में जहां-जहां नीतीश जा रहे वहां BTET, CTET और STET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पकड़ किया जा नजरबंद, BJP का दावा

Bihar Politics: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने शुक्रवार को ट्विटर पर तस्वीर भी शेयर की है. उन्होंने नीतीश की यात्रा पर हमला बोला है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) समाधान यात्रा पर हैं. वह जहां-जहां जा रहे हैं वहां-वहां बीटीईटी, सीटीईटी या एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को नजरबंद किया जा रहा है. शुक्रवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद (BJP Nikhil Anand) ने यह दावा किया. शुक्रवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है.

निखिल आनंद ने ट्वीट कर लिखा- "सीएम नीतीशजी का 'समाधान यात्रा' नहीं, 'जन-अपमान यात्रा' या 'नजरबंद यात्रा' है.जिस जिले में सीएम जा रहे हैं, BTET- CTET- STET उत्तीर्ण को पकड़कर नजरबंद कर दिया जा रहा है. पश्चिमी चंपारण-सीतामढ़ी में सीएम के पहुँचने से पहले शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस उठा ले गई."

"राजा नीतीश के यात्रा वाले जिले में प्रदर्शन, नारेबाजी, कार्यक्रम करने या उसमें जाने पर DM-SP व थाना ने BTET- CTET- STET 'शिक्षक अभ्यर्थियों' को गंभीर धाराओं में केस ठोकने और अंजाम भुगतने की धमकी दी है. संविधान पर खतरे की बात करने वाला लोकतंत्र का गला घोंट रहा है."

सीएम नीतीश कुमार दे दें इस्तीफा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा बीएसएससी परीक्षार्थियों और शिक्षक अभ्यर्थियों को पटना की सड़कों पर बेतरह पीटे जाने की खबर से अनभिज्ञता जाहिर करने पर कहा कि अगर इसके बारे में मुख्यमंत्री को नहीं पता है तो यह आश्चर्य की बात है. अपने सचिवालय से पांच किलोमीटर के दायरे में हो रही घटनाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री अनजान हैं. ऐसे अजानकार मुख्यमंत्री की बिहार को जरूरत नहीं है इसलिए नीतीश कुमार से निवेदन है कि बिहार और बिहार की जनता के हित में अविलंब इस्तीफा देकर आश्रम प्रस्थान कर जाएं.

निखिल आनंद ने कहा कि लोकतंत्र में चुना गया प्रतिनिधि जब लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद खेलने खाने के बाद अघा जाता है, मस्तमौला-मस्तीखोर हो जाता है तो राजशाही अंदाज में राजा की तरह व्यवहार करने लगता है. अब ऐसे ही राजा नीतीश कुमार जी हो गए हैं जो बिहार की जनता से राजशाही अंदाज में बात-व्यवहार करने लगे हैं. नीतीश कुमार के कानों तक जनता की आवाज नहीं जाती बल्कि राज दरबारियों कि गलत या सही कही गई बातों पर ही भरोसा कर वे राज को चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Government Jobs: बिहार सरकार खत्म करने जा रही इन शिक्षकों की नौकरी, जानें किन शर्तों पर बचेगी, पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget