एक्सप्लोरर

बिहार से बड़ी खबर: 27 पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा पटना, नहीं लौटे तो हो सकती है गिरफ्तारी

Bihar News: ये पाकिस्तानी नागरिक अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी नागरिक पटना में 3 से 7 दिनों के वीजा पर आए थे. शादी और बीमारी का हवाला देकर वीजा की अवधि बढ़वाई थी.

Patna News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश शोक में डूबा है. सरकार और नेशनल एजेंसियों के साथ पुलिस तक कार्रवाई में जुटी है. इसी क्रम में पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है. 'हिंदुस्तान लाइव' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पटना जिले में 27 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द किया गया है. इन सभी को जिले की विदेश शाखा से पाकिस्तान लौटने के लिए कहा गया है. 

…तो हो सकती है इनकी गिरफ्तारी

दूसरी ओर यह भी जानकारी दी गई है कि अगर कोई इस आदेश को नहीं मानता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जाता है कि अधिकतर पाकिस्तानी नागरिकों ने शादी और बीमारी का हवाला दिया था और वीजा की अवधि बढ़वाई थी. इसके बाद से यहीं रह रहे थे. अब ऐसे में इन्हें लौटना होगा. इसको लेकर सख्त आदेश जारी हो गया है.

सब्जीबाग… समनपुरा और फुलवारीशरीफ में ठहरे हैं ये लोग

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पटना जिले में कुल 27 पाकिस्तानी नागरिक एक्सटेंशन वीजा पर रह रहे हैं. कहा गया है कि इनमें से सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिक पटना के सब्जीबाग इलाके में रहते हैं. इसके अलावा पटना के ही समनपुरा और फुलवारीशरीफ मोहल्ले में भी कुछ पाकिस्तानी नागरिक ठहरे हुए हैं. ये सभी अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी नागरिक पटना में 3 से 7 दिनों के वीजा पर आए थे. 

कहां रहे… किन जगहों पर गए, ली जा रही जानकारी

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये पाकिस्तानी नागरिक कौन-कौन सी जगह पर गए, किनके साथ रहे, कहां-कहां की तस्वीर खींची, इसकी पूरी जानकारी स्पेशल ब्रांच की टीम ले रही है. भारत से वापस जाने के लिए स्थानीय थाने के जरिए इन्हें नोटिस दिया गया है. वे कैसे लौटेंगे इसकी भी जानकारी मांगी गई है. 

यह भी पढ़ें- Watch: 'कलमा कौन धर्म का…', पहलगाम आतंकी हमले पर क्या कह गए खान सर? वायरल हो गया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget