एक्सप्लोरर

Bihar News: हल्द्वानी हिंसा में भोजपुर के युवक की मौत, नौकरी की तलाश में 2 दिन पहले ही गया था घर से

Haldwani Violence: बिहार के भोजपुर का रहने वाला प्रकाश अपने एक दोस्त के कहने पर 6 फरवरी को ही हल्द्वानी में काम की तलाश में गया था. वहीं 8 फरवरी को उपद्रवियों ने उसको गोली मार दी.

Bihar News: उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) जिले में बनभूलपुरा में हुए उपद्रव में बिहार के भोजपुर (Bhojpur) जिले के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है. भोजपुर से रोजगार की तलाश में हल्द्वानी पहुंचे युवक को दो दिन बाद ही उपद्रवियों न मार डाला. मृतक युवक की पहचान बड़हरा प्रखंड के सिन्हा ओपी क्षेत्र के छीनेगांव निवासी श्याम किशोर सिन्हा का 26 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह के रुप में हुई है. 

वहीं शनिवार (10 फरवरी) को प्रकाश की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि प्रकाश इसी महीने छह फरवरी को ही नौकरी की तलाश में हल्द्वानी गया था. पुलिस को प्रकाश का शव 9 फरवरी को हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा में इंदिरानगर गेट के पास रेलवे पटरी पर मिला था. प्रकाश बिहार से 6 फरवरी को ही हल्द्वानी पहुंचा था. वहीं इस बीच वहां उपद्रव मच गया और आठ फरवरी को उपद्रवियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई. 

परिजनों को पुलिस ने दी सूचना
बताया जा रहा है कि प्रकाश का एक दोस्त पहले से हल्द्वानी में काम करता था, उसके बुलाने पर प्रकाश भी काम की तलाश में हल्द्वानी गया था. वहीं हल्द्वानी पुलिस ने प्रकाश के आधार कार्ड के आधार पर बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार को उसकी मौत की  दी थी. वहीं प्रकाश की बहन मधु सिंह ने बताया कि उसकी शुक्रवार को पूरे दिन परिवार से बात नहीं हुई थी. उसका मोबाइल बंद बता रहा था. इसके बाद शुक्रवार को दोपहर में मोबाइल ऑन हुआ, तो घर से फोन किया गया. तब उसका फोन किसी पुलिस वाले ने उठाया और इस घटना की सूचना दी.

प्रकाश की बहन ने की मुआवजे की मांग
उन्होंने बताया कि प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया है आप लोग जल्दी से हल्द्वानी आ जाइए, जिसके बाद प्रकाश के जीजा पिंटू दिल्ली से आज सुबह हल्द्वानी पहुंचे. वहां से उन्होंने बतया कि प्रकाश को गोली लगी है और उसकी मौत हो गई है. मधु सिंह ने सरकार से मांग की है कि उनके घर में कमाने वाला एक भाई था सरकार परिवार के भरण पोषण के लिए मुआवजा दे. इधर बेटे की मौत की खबर सुनकर मां इंदु देवी और पांच बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रकाश अपने दो भाईयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई अकाश कुमार सिंह भी प्राइवेट नौकरी करता है. 

ये भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में एल्बेंडाजोल दवा खाने से 250 से ज्यादा छात्र बीमार, पैरेंट्स ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget