एक्सप्लोरर

बिहार: भोजपुर में अपराधियों का तांडव, 12 घंटे में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

अपराधियों ने बीते 12 घंटे में 2 लोगों को गोली मार दी जिसमें एक कि मौत हो गई वही दूसरा गम्भीर रूप से घायल है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आरा: भोजपुर में अपराधियों के मनोबल इतने बढ़ गए हैं कि वारदात को अंजाम देकर बड़े ही आसानी से निकल जाते है.इसकी झलक है कि अपराधियों ने बीते 12 घंटे में 2 लोगों को गोली मार दी जिसमें एक कि मौत हो गई वही दूसरा गम्भीर रूप से घायल है. पहली घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत कवल छपरा गांव की है जहां गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिन्हा ओपी का घेराव किया. तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई. जानकारी के अनुसार मृतक कवल छपरा गांव निवासी राम आशीष मलाह का 50 वर्षीय पुत्र परमात्मा मलाह है. जो मछली पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम जब मलाह अपने घर के बाहर एक बांस के पेड़ के समीप खड़ा था, उसी वक्त हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आपसी विवाद को लेकर हत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दूसरी घटना आज अहले सुबह ट्रैक्टर मालिक को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने ट्रैक्टर मालिक को गोली मार कर जख्मी कर दिया. मामला जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया ओवरब्रिज के समीप का है जहां आज सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक ट्रैक्टर ऑनर को गोली मार दी.जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद चांदी थाना इंचार्ज एवं पुलिस बल के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक विशुनपुर गांव निवासी स्व.लक्ष्मण यादव का 26 वर्षीय पुत्र दुलारचंद यादव है. जख्मी युवक दुलारचंद यादव ने बताया कि उसका ट्रैक्टर चलता है. आज सुबह जब वह बाइक से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर सकडडी गिराने जा रहा था, इसी बीच कुल्हड़िया ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश आ धमके. इसके बाद उसे रोका और उससे पैसे मांगने लगे.

जब उसने पैसा देने से मना किया तो उक्त बदमाशो ने उसे गोली मार दी.जख्मी युवक को गोली बाये पैर में जांघ पर लगी है जो फंसी हुई है. हालांकि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget