एक्सप्लोरर

JDU MLC को नहीं है स्पेशल स्टेट्स की उम्मीद, कहा- 'बिहार विशेष दर्जे के मानकों पर फिट नहीं बैठता'

Bhagwan Singh Kushwaha: भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह विशेष पैकेज तो एक झांकी है. 2025 आने दीजिए, केंद्र से इतनी बड़ी राशि बिहार को मिलेगी, जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.

Bhagwan Singh Kushwaha On Special Status: बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को जदयू ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है. पार्टी के बड़े नेता भी अब इस मांग से कन्नी काट रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में विशेष राज्य की मांग पर कहा कि बिहार विभाजन के पहले से पार्टी यह मांग करती रही है. उस वक्त राज्य की परिस्थितियां विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने लायक थी, लेकिन कतिपय कारणों से यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बावजूद पार्टी की यह मांग बनी रही.

क्या बोले भगवान सिंह कुशवाहा?

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी आज भी यह चाह रही है कि राज्य को विशेष दर्जा मिले, लेकिन बिहार अभी विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के नीति आयोग के मानक पर फिट नहीं बैठ रहा है, हालांकि नीति आयोग में हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं. अब यदि पार्टी विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जबरदस्ती करेगी तो और भी राज्य मानक के विपरीत विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने लगेंगे. उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में मानक बदलेंगे और अनुकूल स्थिति भी आएगी.

उन्होंने कहा कि अभी जो केंद्रीय बजट में 59 हजार करोड़ का विशेष पैकेज मिला है, वह राज्य के केंद्रीय कर के 45 प्रतिशत हिस्से के अतिरिक्त राशि है. साथ ही राज्य सरकार ने भी 2024-25 के चार माह के अनुपूरक बजट में 47 हजार 512.11 करोड़ का प्रावधान किया है. इन दोनों राशि से राज्य में अधिक से अधिक विकास होगा. विकास की रफ्तार तेज होगी. केंद्र सरकार ने हमारी मांगे मानी, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं.

केंद्र से बड़ी राशि मिलने की उम्मीद

उन्होंने दावा किया कि अभी यह विशेष पैकेज तो एक झांकी है. 2025 आने दीजिए, केंद्र से इतनी बड़ी राशि बिहार को मिलेगी जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं. प्रेसवार्ता में जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू एवं जिला जदयू नेता अरविंद कुमार पासवान आदि मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: Bihar News: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार तीन गुर्गों की सूचना देने पर इनाम, बिहार पुलिस ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget