एक्सप्लोरर

Bihar News: 'इतना का दिक्कत बा भाई हमनी बिहारी से'?, बंगाल में छात्रों की पिटाई पर बोले खेसारी लाल यादव- जवाब तो देना हेगा

Khesari Lal: अभिनेता खेसारी लाल यादव ने लिखा है कि मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. यह सिर्फ बिहारी छात्रों का नहीं, पूरे देश का सवाल है.

Bihari Students Beating In Bengal: बंगाल में परीक्षा देने गए बिहारी छात्रों की पिटाई मामले को लेकर बिहार में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. राजनीतिक पार्टियों ने भी घटना कड़ी निंदा की है. वहीं पुलिस ने भी इस पर तुरंत संज्ञान लिया तो लालू यादव ने भी मामले को लेकर ममता बनर्जी से बात की. अब भोजपुरी फिल्म जगत से ताल्ललुक रखने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी घटना की सख्त लहजे में निंदा की है. खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार (27 सितंबर) को मारपीट का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बंगाल सरकार को इस पर जवाब देना होगा. 

मामले पर खेसारी लाल यादव ने क्या कहा?

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ई हमनी के संविधान के मूल अधिकार के हनन आ देश के एकता आउर अखंडता पर भी प्रहार ह। इतना का दिक्कत बा भाई हमनी बिहारी से? मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह सिर्फ बिहारी छात्रों का नहीं, पूरे देश का सवाल है. जवाब तो देना होगा, बंगाल सरकार को!"

दरअसल, बिहार से कुछ छात्र एसएसबी भर्ती परीक्षा देने सिलीगुड़ी गए थे. इस दौरान बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने छात्रों को धमकाते हुए कहा, ‘तुम बिहार से बंगाल क्यों आते हो?’ इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस ने बंगाल पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया. इसके बाद पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया. हालांकि मामले को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है. घटना का विरोध जारी है, ममता बनर्जी से इस्तीफे तक की मांग की गई है. 

बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को लिखा पत्र 

वहीं सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों की पिटाई के वायरल वीडियो को लेकर बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा है. पत्र में पश्चिम बंगाल पुलिस से बिहारी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई है. यह पत्र बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पश्चिम बंगाल के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को लिखा है. फिलहाल इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. इसे लेकर लोजपाआर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पटना में विरोध प्रदर्शन भी किया और ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'इंडिया गठबंधन वाले देश को कमजोर करना चाहते हैं', बंगाल में बिहारी छात्रों की हुई पिटाई तो विपक्ष पर बरसे विजय सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget