एक्सप्लोरर

'रखैल रखता है…', बयान देकर फंसे विधायक गोपाल मंडल, JDU सांसद अजय मंडल ने ठोका केस

Gopal Mandal FIR: सांसद अजय कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि विधायक गोपाल मंडल ने सार्वजनिक रूप से उनके चरित्र पर सवाल उठाया है. पढ़िए एफआईआर में क्या कहा है.

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जेडीयू के सांसद अजय मंडल ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. भागलपुर के घोघा थाने में यह शिकायत बुधवार (13, अगस्त 2025) को दर्ज कराई गई है. आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज भी हो गया है.

सांसद अजय कुमार मंडल ने अपने आवेदन में कहा है कि 10 और 12 अगस्त 2025 को विधायक गोपाल मंडल ने सार्वजनिक रूप से मीडिया और सैकड़ों लोगों के सामने उनके चरित्र पर सवाल उठाया. विधायक ने यह आरोप लगाया- "सांसद अजय मंडल रखैल रखता है." अजय मंडल ने कहा कि जिस महिला के बारे में सार्वजनिक रूप से मेरे ऊपर आरोप लगाया गया वह महिला मेरे परिवार की सदस्य (भांजी) है. वर्तमान में प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ जेडीयू की नेता हैं.

मेरी छवि खराब हो रही: अजय मंडल

अपने आवेदन में अजय मंडल ने गोपाल मंडल के आरोपों पर लिखा है, "सार्वजनिक स्थल पर बिना किसी प्रमाण के मेरे ऊपर लगाया गया आरोप पूर्णतः असत्य, निराधार और अपमानजनक है. इसका उद्देश्य मेरी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना और मुझे मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से हानि पहुंचाना है. इस बयान के कारण मेरी छवि समाज, रिश्तेदारों और परिचितों में खराब हो रही है." 

'गोपाल मंडल की आपराधिक छवि'

सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल की छवि को आपराधिक बताया है. उन्होंने आवेदन में लिखा है, "माननीय विधायक गोपाल मंडल जी की आपराधिक छवि रही है. कई थानों में इनके बहुत से गंभीर मामले लंबित हैं. वे अपने आप को आपराधिक मामलों से जोड़ते हुए खुद को दबंग बताते हैं." अजय मंडल ने थानाध्यक्ष से इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल आए दिन बेतुका बयान देते रहते हैं. सबसे बड़ी बात है कि पार्टी कोई कार्रवाई नहीं करती है. ना ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: BPSC टीचर बनते ही बदल गई पत्नी! पति को पीटा, शख्स बोला- शिक्षा विभाग सस्पेंड करे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget