एक्सप्लोरर

Bihar News: BJP नेता हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का आरोप था, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, जानें पूरा मामला

BJP Leader Murder Case: चार सितंबर को चाकू से हमला किया गया था. तीन लड़कों ने हमला किया था जिसमें से दो नाबालिग हैं. वहीं एक युवक की उम्र 20 साल के आसपास है.

बेतिया: बिहार के बेतिया में चार सितंबर की सुबह बीजेपी नेता सोनू कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी. चाकू लगने से उसका साथी सुजीत कुमार जख्मी हुआ था. इस हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस पर एक बड़ा राजनीतिक दबाव भी बना था. पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार किया है. गुरुवार (7 सितंबर) को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूरी जानकारी दी.

बताया गया कि बीजेपी नेता सोनू कुमार की हत्या दुष्कर्म के प्रतिशोध में की गई है. पुलिस ने बताया कि सोनू कुमार और सुजीत कुमार ने कुछ दिनों पहले दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था. दुष्कर्म का वीडियो बनाकर लगातार  ब्लैकमेल भी कर रहे थे. इस बात की जानकारी दोनों लड़कियों ने अपने जानने वाले लड़कों को दी. उन्हीं लोगों ने हमला किया था. घटना के दिन तीन लड़कों ने हमला किया था जिसमें से दो नाबालिग हैं. वहीं एक युवक की उम्र 20 साल के आसपास है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम अजय कुशवाहा बताया गया है.

पीड़िता और घायल सुजीत से पुलिस ने की थी पूछताछ

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने घायल सुजीत कुमार से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म वाली घटना का जिक्र किया. इसके बाद दोनों लड़कियों से भी पुलिस ने पूछताछ की. इसी के बाद सारा मामला सामने आ गया. गिरफ्तार युवक ने घटना को लेकर अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

बेतिया डीएसपी महताब आलम ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़वा टोला में चार सितंबर की सुबह दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ था. इसमें सोनू कुमार की मौत हो गई थी जबकि सुजीत कुमार घायल था. इस मामले को लेकर बेतिया की राजनीति गरमा गई थी. पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी. पुलिस ने कांड का 36 घंटे में खुलासा कर दिया.

यह भी पढ़ें- Patna Firing: राजधानी पटना में ठांय-ठांय से दहशत, बुद्धा कॉलोनी इलाके में बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget