एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार में 46 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण, ऑनलाइन अटेंडेंस में गड़बड़ी का मामला

Bihar News: पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने पत्र जारी कर जवाब मांगा है. यह पत्र बीते मंगलवार (24 सितंबर) को जारी किया गया है.

Bettiah News: बिहार में शिक्षा विभाग का एक बार फिर सख्त एक्शन दिखा है. बेतिया में टी-शर्ट पहनकर स्कूल पहुंचने वाले दो शिक्षक सहित 46 शिक्षकों से डीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है. शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पकड़ने के बाद 46 शिक्षकों की लिस्ट बनाकर दो दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा है. शिक्षा विभाग की ओर से हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है. यह पत्र बीते मंगलवार (24 सितंबर) को जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी किया गया है.

बताया जाता है कि 46 शिक्षकों में दो टी-शर्ट पहनकर स्कूल गए थे. इसलिए इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. इनमें मैनाटांड़ प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरापुर के शिक्षक चंदन कुमार और पवित्र प्रामाणिक शामिल हैं. 19 सितंबर को ये दोनों शिक्षक टी-शर्ट में स्कूल गए थे. दूसरी ओर ई-शिक्षा कोष एप पर बाकी शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में गड़बड़ी पाई गई है. किसी ने स्कूल में तस्वीर नहीं ली है. किसी ने घर से तस्वीर ली है तो किसी ने ऑटो रिक्शा में ली है. इसके बाद अब स्पष्टीकरण मांगा गया है. 

डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने मांगा स्पष्टीकरण

पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने पत्र जारी कर जवाब मांगा है. बता दें कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप के माध्यम से हर दिन उपस्थिति दर्ज करानी होती है. इसी के आधार पर एक अक्टूबर 2024 से वेतन भुगतान होना है. लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास को लेकर इस तरह के तमाम निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

उधर जारी किए पत्र में यह साफ कहा गया है कि शिक्षक/शिक्षिका दो दिनों के अंदर अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराएं. संतोषप्रद स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप में फर्जीवाड़ा कर उपस्थिति दर्ज करने अथवा जानबूझकर उपस्थिति में गड़बड़ी करने के आरोप में उस दिन के वेतन में कटौती की जाएगी. साथ ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर विभाग करने जा रहा बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget