एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस में एसपी का खुलासा, बेटा ही निकला पूरे परिवार का हत्यारा, जानें वजह

Triple Murder Case: बेटे ने पुलिस को बताया है कि मेरे पिता की यह दूसरी शादी थी, शादी के बाद से ही मुझे घर से निकाल दिया गया. ना ही खाने के लिए देते थे और ना ही पढ़ने के लिए पैसे देते थे.

SP Disclosure Triple Murder Case: बेगूसराय पुलिस को आज मंगलवार (13 अगस्त) को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब तिहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दिया गया. बेगूसराय एसपी ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मृतक संजीवन उसकी पत्नी बेटी और बेटा का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक का अपना बेटा ही है. एसपी मनीष कुमार ने कहा कि 09 अगस्त की रात में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर चिरंजीवीपुर में एक साथ चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और एक संजीवन का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज पटना मे चला था. उसकी भी मौत हो गई.

एसपी ने बताया कैसे हुई चार लोगों की हत्या

इस घटना के बाद तेघड़ा थाना के एसडीपीओ रविंद्र मोहन के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई थी, जिसमें बछवाड़ा थाना अध्यक्ष विवेक भारती और डीआईयु की टीम को इसका उद्भेदन करने का दायित्व दिया गया था. एसपी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य तरीके से पूछताछ करने के बाद पुलिस मामले के तह तक पहुंची. उन्होंने बताया कि आरोपी मृतक का पुत्र ही है, जिसने पुलिस को बताया कि मेरे पिता की यह दूसरी शादी थी.

बेटे ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे घर से निकाल दिया गया था और पिता ना ही खाने के लिए देते थे और ना ही पढ़ने के लिए पैसे देते थे. हमेशा मेरे साथ सौतेली मां के कहने पर मारपीट किया करते थे. दो दिन पहले भी उसके साथ खूब मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसके सिर में काफी चोट आई थी. उसने कहा कि इसके बाद मेरे सिर में काफी दर्द होने लगा, जिस कारण मैं इस नतीजा पर पहुंच गया. एसपी मनीष ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए बांस का लठ्ठा और एक चाकू को भी पुलिस ने बलान नदी के किनारे से जब्त कर लिया है. आरोपी की उम्र करीब 17 साल है, इसलिए उसका नाम और चेहरा बताने में पुलिस असमर्थ है.

सोई अवस्था में हुई थी चार लोगों की हत्या

बताते चलें कि बीते 9 अगस्त की मध्य रात में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर के चिरंजीवीपुर ठठा निवासी संजीवन महतो की हत्या उस वक़्त कर दी गई थी, जब वो अपने पत्नी और दो बच्चे के साथ घर में सोए हुए थे. इस हत्याकांड में कुल चार लोगों की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी. संजीवन सिंह, उनकी पत्नी सांगिता देवी और एक बेटी की हत्या तेज धारदार हथियार से कर दी गई थी और इसमें एक संजीवन सिंह का बेटा अंकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत मंगलवार को पटना के पीएमसीएच में हो गई. चार लोगों की हत्याकांड का उद्भेदन बेगूसराय पुलिस ने महज तीन दिनों के अंदर ही कर दिया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: वक्फ बिल मुद्दे के बीच मुसलमानों को समेट कर रखना JDU की बड़ी चुनौति, जमा खान ने बताया किसने किया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस विक्की मौर्य को बिहार से उठा ले गई बंगाल पुलिस उसके पिता का बड़ा बयान, '2 हजार लिया था और…'
जिस विक्की मौर्य को बिहार से उठा ले गई बंगाल पुलिस उसके पिता का बड़ा बयान, '2 हजार लिया था और…'
Patna News: पटना के कदमकुआं में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, भाई बोला- 'लड़की ने…'
पटना के कदमकुआं में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, भाई बोला- 'लड़की ने…'
Motihari News: मोतिहारी में परीक्षा देकर निकले युवक की कॉलेज कैंपस में हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोदा चाकू, मचा हड़कंप
मोतिहारी में परीक्षा देकर निकले युवक की कॉलेज कैंपस में हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोदा चाकू, मचा हड़कंप
बिहार: वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो…'
बिहार: वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो…'

वीडियोज

Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi
Janhit | Tamil Nadu New CM: ये है साउथ का नया 'पावर कपल'? | Vijay | Trisha | TVK
PM modi on Gold | Sandeep Chaudhary: PM की बचत अपील का सबसे सटीक विश्लेषण | LPG-Oil Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
Summer Care Tips: खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
Embed widget