एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बेगूसराय में लड़की की वेश में युवक करता था डांस कार्यक्रम, जिगरी दोस्त ने क्यों कर दी हत्या? जानें वजह

Begusarai Police: बेगूसराय में एक दोस्त अपने जिगरी दोस्त से इतना परेशान हो गया कि उसे ठिकाने लगाने की सोच ली. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चौंकाने वाला कारण बताया है.

Begusarai Police Disclose Youth Murder Case: बेगूसराय जिले के चर्चित हत्याकांड का खुलासा जिले की पुलिस ने महज दो दिन में ही कर दिया. 2 अक्टूबर को एक युवक का शव बहियार में मिलने से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी. बाद में युवक की पहचान सिंघोल थाना क्षेत्र निवासी नरेश पासवान के करीब 28 वर्षीय पुत्र के रूप मे हुई. मृतक युवक लड़की की वेश-भूषा में डांस करता था.

ब्लेकमेलिंग से परेशान होकर की हत्या

बताया जाता है कि सिंघोल थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 01 निवासी नरेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान उर्फ़ डिम्पल शादी का कार्यक्रम या अन्य किसी समारोह मे लड़की बनकर डांस का कार्यक्रम किया करता था. इसी दौरान उसकी दोस्ती साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र तरबन्ना निवासी प्रिंस कुमार से हो गई, जिससे आगे जाकर गहरी दोस्ती हो गई. बताया जाता है कि राजेश पासवान उर्फ डिम्पल की दोस्ती एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसके बाद प्रिंस कुमार भी राजेश के कार्यक्रम का सट्टा बुक किया करता था.

दोनों में दोस्ती इतनी हो गई थी कि दोनों अपनी निजी बातें भी खूब एक दूसरे को शेयर किया करता थे. इसी दौरान प्रिंस कुमार की कुछ अश्लील फोटो और विडियो राजेश कुमार उर्फ डिम्पल के हाथ लग गई, जिसे बाद राजेश ने प्रिंस कुमार को ब्लेकमेल करने लगा. ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रिंस ने अपने दोस्तों के साथ लेकर उसे ठिकाने लगाने की सोच ली और ठिकाने लगा भी दिया.

वहीं 02 अक्टूबर को हुए हत्याकांड के बाद एसपी मनीष कुमार ने बलिया एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी करवाना शुरु कर दिया. टीम ने त्वरित करवाई करते हुए राजेश पासवान उर्फ़ डिम्पल के दोस्त प्रिंस कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी. पूछताछ के दौरान प्रिंस कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

क्या है पुलिस का कहना?

एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि 01 अक्टूबर को प्रिंस कुमार राजेश के घर बुलाने के लिए गया था और बोला एक कार्यक्रम है. उसमें में चलना है, जिसके बाद राजेश उसके साथ अपने घर से निकल गया. बलिया पहुंचने के बाद उसे बोला एक आदमी से मिलना है चलो उधर से आने घर बाद कार्यक्रम मे जाएंगे. इसी बीच बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा में जाकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'मुझसे बिना पूछे ऑर्डर क्यों किया', मंगेतर की डांट से आहत युवती ने किया सुसाइट, पिता ने बताई असल वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget