एक्सप्लोरर

Bihar News: 'मुझसे बिना पूछे ऑर्डर क्यों किया', मंगेतर की डांट से आहत युवती ने किया सुसाइड, पिता ने बताई असल वजह

Girl Committed Suicide: इस मामले में अमीषा के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर लड़के और उसके परिवार वालों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Bettiah News: बेतिया के नवलपुर में शुक्रवार को एक युवती ने सुसाइड कर लिया. फोन पर मंगेतर से हुए विवाद के बाद उसने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. युवती ने 250 रुपये में ऑनलाइन रेड कलर की ड्रेस खरीदारी की. उसके बाद जब ऑर्डर की डिलीवरी हुई तो यह बात सबसे पहले उसने फ़ोन पर अपने मंगेतर को बताई, जिसके बाद दोनों में फोन पर ही लड़ाई होने लगी. 

मंगेतर ने शादी से किया इनकार

बताया जाता है कि मंगेतर ने युवती को फोन पर डांटते हुए कहा कि मुझसे बिना पूछे हुए ऑर्डर क्यों किया. मंगेतर ने ये भी कहा कि शादी के पहले ये हाल है. तो शादी के बाद क्या होगा. इसके बाद मंगेतर युवती से शादी करने से इनकार करने लगा. अगले दिन शुक्रवार को लड़के के पिता ने भी फोन कर दहेज के पैसे वापस ले जाने की बात कही. जिसके बाद लड़की ने आहत होकर फांसी के फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के ढढवा पंचायत के दूधियावा गांव की है. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवलपुर थाना की पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि इस मामले में अमीषा के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर लड़के और उसके परिवार वालों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस मामले में जांच चल रही है. 

वहीं मृतका के चाचा प्रदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि अमीषा 21 साल की है. उसने 10 क्लास तक ही पढ़ाई की थी. शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदियाचौक निवासी जनक प्रसाद के 23 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार उर्फ छोटू के साथ तय हुई थी. बीते 13 मई को दोनों की इंगेजमेंट हुई थी. उसके बाद से दोनों एक दूसरे से बात करते थे. अगले साल 7 मार्च 2025 को शादी होने वाली थी. वहीं लड़की के पिता विद्या प्रसाद ने बताया कि लड़के के पिता ने हमसे फोन कर कहा कि दहेज में दिए गए पैसे आकर ले जाइए. मेरा लड़का आपकी लड़की से शादी नहीं करना चाह रहा है. इससे आहत होकर अमीषा ने अपनी जान दे दी है. 

ऑर्डर करने से पहले बहन से पूछा

वहीं अमीषा की बहन मनीषा ने बताया कि मेरी बहन ने ऑनलाइन एक रेड कलर की ड्रेस मंगाई थी. उसकी कीमत 250 रुपये थी. ऑर्डर करने से पहले मुझसे कहा था कि ये फ्रॉक बहुत बढ़िया है. मंगा लूं तो मैंने कहा हां मंगा लो. उसने 200 रुपये मां से लिए और 50 रुपये उसके पास थे. यही बात उसने अपने मंगेतर को बताई जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा और फिर मेरी बहन ने ऐसा कदम उठा लिया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा में हुई भारी वर्षा, दशहरा तक नहीं मिलेगी बारिश से निजात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget