एक्सप्लोरर

बिहार ने रचा इतिहास: भारत में पहली बार मोबाइल से हुई ‘ई-वोटिंग’, जानिए किस महिला ने डाला पहला वोट

Bihar News: बिहार ने देश में पहली बार मोबाइल फोन से ई-वोटिंग की शुरुआत कर इतिहास रच दिया. पूर्वी चंपारण की बिभा कुमारी मोबाइल से वोट डालने वाली भारत की पहली मतदाता बनीं.

Bihar E-Voting News: विधानसभा चुनाव से पहल बिहार में चुनावी तरीका थोड़ा बदलता दिख रहा है. जी हां बिहार एक ऐतिहासिक पहल करते हुए भारत में पहली बार स्थानीय निकाय चुनावों में मोबाइल फोन आधारित ई-वोटिंग की सुविधा शुरू की है. यह कदम राज्य चुनाव आयोग द्वारा तकनीक के सहारे लोकतंत्र को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में उठाया गया है.

शनिवार (28 जून) को हुए इन उपचुनावों में पूर्वी चंपारण जिले की बिभा कुमारी मोबाइल के जरिए वोट डालने वाली देश की पहली मतदाता बन गईं. पीटीआई के अनुसार, इस उपलब्धि को राज्य चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए इसे "सुविधा, सुरक्षा और सशक्त भागीदारी का प्रतीक" बताया.

पात्र मतदाताओं में से 70.20% ने किया मतदान

राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने जानकारी दी कि मोबाइल आधारित ई-वोटिंग के लिए पात्र मतदाताओं में से 70.20 प्रतिशत ने इस नयी प्रणाली के माध्यम से मतदान किया, जबकि 54.63% मतदाताओं ने पारंपरिक मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि ई-वोटिंग विशेष रूप से उन मतदाताओं के लिए फायदेमंद है, जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, जैसे बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं और प्रवासी. हालांकि, इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं मतदाताओं को दिया गया जो पहले से पंजीकृत थे.

6 नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं में हुए उपचुनावों में कुल मिलाकर 62.41% मतदान दर्ज किया गया. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 489 मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न हुआ, जिनमें 538 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. आयुक्त प्रसाद ने बताया कि सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी तरह की कोई बड़ी गड़बड़ी की खबर नहीं मिली. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तकनीक से मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी.

इन जिलों में हुए उपचुनाव, 30 जून को नतीजे

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, नालंदा, कटिहार, अररिया, सहरसा और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों में नगर पंचायत और नगर निगम के उपचुनाव कराए गए. मतों की गिनती 30 जून को की जाएगी. आयोग का मानना है कि ई-वोटिंग प्रणाली न केवल समय की बचत करेगी बल्कि मतदान की पारदर्शिता और भागीदारी को भी बढ़ाएगी. बिहार की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है, जहां मतदान में गिरती भागीदारी चिंता का विषय रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
बिहार में नया विश्वविद्यालय अधिनियम लाने की तैयारी, राज्यपाल ने की बैठक, CM सम्राट भी हुए शामिल
बिहार में नया विश्वविद्यालय अधिनियम लाने की तैयारी, राज्यपाल ने की बैठक, CM सम्राट भी हुए शामिल
भरत तिवारी केस: खेसारी लाल के बाद अब रितेश पांडेय पहुंचे बिलौटी, बोले- 'हम चाहते हैं कि…'
भरत तिवारी केस: खेसारी लाल के बाद अब रितेश पांडेय पहुंचे बिलौटी, बोले- 'हम चाहते हैं कि…'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
बेअदबी मामले को लेकर CM मान के खिलाफ लगाए जा रहे बोर्ड, AAP और अकाली दल में बढ़ी तल्खी!
बेअदबी मामले को लेकर CM मान के खिलाफ लगाए जा रहे बोर्ड, AAP और अकाली दल में बढ़ी तल्खी!
India vs Ireland: दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget