एक्सप्लोरर

बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश कुमार के बेटे, अपना बचपन किया याद, बोले- 'मेरे दादा-दादी...'

Nitish Kumar Son: बख्तियारपुर में रिवरफ्रंट और घाट का उद्घाटन हुआ. सीएम नीतीश के बेटे निशांत बोले- 'यही मेरा घर है'. उन्होंने बचपन की यादें साझा कीं. गंगा नदी पुनर्जीवन पर पिता की पहल की सराहना की.

Nitish Kumar Son Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार (29 जूम) को बख्तियारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम बख्तियारपुर में विकसित रिवरफ्रंट, सीढ़ी घाट और पार्क के उद्घाटन को लेकर आयोजित किया गया था.

इस मौके पर निशांत कुमार ने अपने पैतृक स्थान से जुड़ी भावनाएं साझा करते हुए कहा, 'बख्तियारपुर मेरा घर है, मेरे पिता और दादा-दादी का घर है. मैं यहीं पला-बढ़ा हूं, बचपन की बहुत सी यादें इसी जगह से जुड़ी हैं.'

गंगा नदी को पुनर्जीवित करने की सराहना

निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार की पहल की सराहना करते हुए बताया कि बख्तियारपुर से लेकर खांसोरपुर और दादौर तक गंगा नदी की ड्रेजिंग कराई गई है. उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ तकनीकी विकास नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और सांस्कृतिक पुनर्जीवन का भी काम है. नदी की सफाई और उसकी धारा को फिर से सक्रिय बनाना एक बड़ी उपलब्धि है.

स्थानीय विकास को मिलेगी रफ्तार

रिवरफ्रंट, घाट और पार्क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. धार्मिक अनुष्ठानों, सामाजिक आयोजनों और पर्यटन के लिहाज से यह क्षेत्र अब और अधिक उपयोगी और आकर्षक बन गया है. निशांत ने कहा कि 'आज जो कुछ भी बना है, वो सिर्फ कंक्रीट का ढांचा नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है.'

यह उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समग्र नदी विकास योजना’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य न केवल गंगा जैसी नदियों की धारा को पुनर्जीवित करना है बल्कि स्थानीय रोजगार, धार्मिक पर्यटन और पारिवारिक विरासत को भी संजीवनी देना है.

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने इस परियोजना के लिए सरकार का आभार जताया. निशांत कुमार ने आम लोगों से बातचीत भी की और पार्क तथा घाट का निरीक्षण करते हुए कहा कि वे समय-समय पर यहां आते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget