एक्सप्लोरर

Good News: बिजली के मामले में सरप्लस राज्य बना बिहार, CM नीतीश के मंत्री ने दिलाई पुराने दिनों की याद, पढ़ें- क्या कहा

बिहार को अधिकतम 6500 मेगावाट पावर के आसपास की जरूरत है. जबकि मौजूदा समय में राज्य का केन्द्रीय कोटा 7000 मेगावाट से अधिक हो गया है. इसमें एनटीपीसी समेत अन्य पावर प्लांट से मिलने वाली बिजली शामिल है.

पटना: बिहार में बीते दिनों बिजली के लिए हाय तौबा मचा हुआ था. बिजली की आपूर्ती नहीं होने के कारण जहां जनता त्राहिमाम कर रही थी. वहीं, विपक्ष सूबे की नीतीश सरकार (Nitish Government) को घेर रहा था. उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ये कहा था कि वे इस मुद्दे के समाधन के लिए काम कर रहे हैं और जल्द ही इसका निपटारा हो जाएगा. इसी बीच ये खबर सामने आ रही है कि बिजली के मामले में बिहार सरप्लस राज्य बन गया है. बाजार से मंहगे कीमतों पर बिजली खरीद कर आपूर्ति करने वाला बिहार अब बाजार में बिलजी बेचने की स्थिति में आ गया है.

आरजेडी शासनकाल पर साधा निशाना

ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अतिरिक्त बिजली की बिक्री से राज्य सरकार को जो फायदा होगा, उससे विकास कार्य होंगे. साथ ही भविष्य में बिजली के दरों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा. इधर, बिहार की इस उपलब्धि के लिए मंत्री संजय झा (Sanjay Jha) ने सीएम नीतीश की तारीफ की है. वहीं, आरजेडी (RJD Regime) शासनकाल पर निशाना भी साधा है.


Good News: बिजली के मामले में सरप्लस राज्य बना बिहार, CM नीतीश के मंत्री ने दिलाई पुराने दिनों की याद, पढ़ें- क्या कहा 

Bihar Crime: पटना में RJD नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मैरिज हॉल से निकलने के बाद की फायरिंग

सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले नेता संजय झा ने ट्वीट कर कहा " बिहार में ई बा. डेढ़ दशक पहले तक बिजली के लिए तरसने और लालटेन युग में जीने वाला बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता की वजह से सरप्लस पावर स्टेट बन गया है. जिन गांवों में आजादी के छह दशक बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी, वहां भी हर घर में उजाला है." 

बिहार सरप्लस पावर स्टेट बना

बता दें कि बिहार को अधिकतम 6500 मेगावाट पावर के आसपास की जरूरत है. जबकि मौजूदा समय में राज्य का केन्द्रीय कोटा 7000 मेगावाट से अधिक हो गया है. इसमें एनटीपीसी समेत अन्य पावर प्लांट से मिलने वाली बिजली शामिल है. जबकि, इस साल राज्य के बाढ़, बरौनी और नवीनगर बिजलीघर से बिजली की आपूर्ति होनी शुरू हो गई है, ऐसे में एक्ट्रा पावर उत्पन्न होने की वजह से बिहार सरप्लस पावर स्टेट बन गया है.

जानकारी अनुसार तीनों बिजलीघरों से बिहार को लगभग 675 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू हुई है. ऐसे में बिजली खरीद के मामले में अब बाजार पर बिहार को निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. साथ ही आने वाले दिनों में बिजली के बिक्री की भी संभावना बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पप्पू यादव रिटर्न! कोरोना संक्रमण के बीच ‘देवदूत’ बनकर NMCH पहुंचे, कहा- मैं पप्पू यादव हूं, जरूरत पड़े तो कॉल करें

Patna News: बाइक नहीं रोकने पर पुलिस ने युवक को मारा, जख्मी होने के बाद बेकाबू हुए लोग, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khan Sir: 'खान बहुत झूठ बोलता है, सुबह…', दो कोचिंग के विवाद में किसने किया ये बड़ा दावा?
'खान बहुत झूठ बोलता है, सुबह…', दो कोचिंग के विवाद में किसने किया ये बड़ा दावा?
बिहार: आपत्तिजनक और जातिसूचक भोजपुरी गानों पर बैन की तैयारी, बजाने पर चलेगा पुलिस का डंडा!
बिहार: आपत्तिजनक और जातिसूचक भोजपुरी गानों पर बैन की तैयारी, बजाने पर चलेगा पुलिस का डंडा!
Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- 'इसका पाकिस्तान से…'
खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- 'इसका पाकिस्तान से…'
दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट से नोटिस के बाद सियासत तेज, किसने क्या कहा?
दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट से नोटिस के बाद सियासत तेज, किसने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News: काले जादू का जाल... आबरू पर हाथ !' | MP News
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G7 समिट से आई भारत के लिए गुड न्यूज, कनाडा के साथ होगा FTA, पीएम मोदी-कार्नी की मीटिंग में बनी बात
G7 समिट से आई भारत के लिए गुड न्यूज, कनाडा के साथ होगा FTA, पीएम मोदी-कार्नी की मीटिंग में बनी बात
यूपी में ओवैसी की एंट्री क्यों हुई? प्रियंका चतुर्वेदी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'BJP के लिए...'
यूपी में ओवैसी की एंट्री क्यों हुई? प्रियंका चतुर्वेदी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'BJP के लिए...'
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
IND VS AFG ODI 2026: 'भारत से जीत पाना...', दूसरे ODI से पहले अफगानिस्तान के कप्तान का बयान वायरल
'भारत से जीत पाना...', दूसरे ODI से पहले अफगानिस्तान के कप्तान का बयान वायरल
'दिल तो पागल है' में काजोल-मनीषा ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, करिश्मा कपूर का खुलासा, चौंकाने वाली वजह भी बताई
'दिल तो पागल है' में कई एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, चौंका देगी वजह
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
Vegan Diet: दूध-पनीर से लेकर मीट तक से परहेज, जानें आखिर क्या-क्या खाते हैं वीगन डाइट वाले?
दूध-पनीर से लेकर मीट तक से परहेज, जानें आखिर क्या-क्या खाते हैं वीगन डाइट वाले?
क्या कोई भी खोल सकता है टोल नाका, जानिए कैसे मिलता है इसका ठेका और क्या होता है प्रोसेस?
क्या कोई भी खोल सकता है टोल नाका, जानिए कैसे मिलता है इसका ठेका और क्या होता है प्रोसेस?
Embed widget