एक्सप्लोरर

Bihar Bandh Highlights: राहुल-तेजस्वी को बैरिकेडिंग कर रोका, विपक्ष ने बिहार बंद को बताया सफल, जानें दिन भर कैसा रही हलचल

Bihar Bandh: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान प्रगति पर है. विपक्ष ने बिहार बंद के दौरान इसका जमकर विरोध किया.

LIVE

Key Events
Bihar Bandh 9 July Live Updates Voter List Revision Tejashwi Yadav Rahul Gandhi RJD Congress Patna Bihar Bandh Highlights: राहुल-तेजस्वी को बैरिकेडिंग कर रोका, विपक्ष ने बिहार बंद को बताया सफल, जानें दिन भर कैसा रही हलचल
(प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर)
Source : ABP Live

Background

Voter List Revision: बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन ने आज (बुधवार) बिहार बंद का आह्वान किया. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दल के नेताओं ने पटना में इनकम टैक्स से विरोध मार्च निकाला. सबसे बड़ी बात है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए.

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करना था. बता दें कि विपक्षी दल के नेताओं का कहना है कि मतदाता गहन पुनरीक्षण को तुरंत रोका जाए. उनका कहना है कि इसे विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाए. विपक्ष का कहना है कि वोटर लिस्ट रिवीजन में जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है वह गरीबों के पास नहीं हैं.

निजी स्कूलों को किया गया बंद

बिहार बंद को सफल बनाने को लेकर मंगलवार की शाम जहानाबाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए. आम जनता से बिहार बंद में सहयोग की अपील की. कई अन्य जिलों में यह देखने को मिला. आज प्रदेश के सारे निजी स्कूलों को भी बंद किया गया है. बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने कहा है कि सारे निजी स्कूल बंद रहेंगे.

कैसा चल रहा है अभियान?

दूसरी ओर बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान प्रगति पर है. एसआईआर फॉर्म संग्रह 14 दिनों में लगभग आधे के करीब पहुंचा,जबकि अभी 17 दिन और बाकी है. 

चुनाव आयोग की विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार (08 जुलाई, 2025) शाम 6 बजे तक एसआईआर की प्रगति को देखते हुए यह संभावना है कि गणना प्रपत्रों के संग्रह का कार्य संग्रह के अंतिम दिन यानी 25 जुलाई से पहले ही पूरा हो जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, एसआईआर 3,70,77,077 गणना प्रपत्रों के साथ अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, जो 24 जून को एसआईआर निर्देश जारी होने के बाद से पहले 14 दिनों में एकत्र किए गए (शाम 6 बजे तक) बिहार के कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं का 46.95 प्रतिशत है.

18:58 PM (IST)  •  09 Jul 2025

Bihar Bandh Live: बिहार बंद सफल रहा- CPI

बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ बिहार बंद का असर कई जिलों में देखने को मिला. राजधानी पटना के अलावा गोपालगंज, दरभंगा, आरा, किशनगंज, गया जी, सहरसा समेत कई जिलों में बंद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया है. इस दौरान कहीं ट्रेनें रोकी गईं तो कहीं सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित किया गया. महागठबंधन के घटक दलों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ यह बंद बुलाया था, जिसे नर नेताओं ने सफल बताया है. 

16:54 PM (IST)  •  09 Jul 2025

Bihar Bandh Live: केसी त्यागी का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला

जदयू नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, "जिस तरह महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी की हार हुई है, बिहार में भी उनका और बुरा हाल होगा कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है." RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "RJD प्रमुख और उनके बेटे नतीजों के बाद RJD गठबंधन के बुरे दिनों की आशंका से चिंतित हैं. नीतीश कुमार स्वस्थ हैं और NDA बंपर वोटों से जीतने जा रहा है."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget