एक्सप्लोरर

Bagaha News: 'सभी संस्थाओं को जेब में रख लिया, अब संविधान बदलने की है कोशिश'- मुकेश सहनी

Lok Sabha Elections: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बगहा में अपने विरोधियों पर जमकर सियासी हमला किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को हमसे नहीं निषाद समाज से परेशानी है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए निकले इंडिया गठबंधन के सहयोगी मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने रविवार (7 अप्रैल) को बगहा में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी को हमसे नहीं निषाद समाज से परेशानी है. सहनी ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने अच्छे दिन का सपना दिखाया था, लेकिन आज युवाओं को रोजगार के लिए यहां से पलायन करना पड़ रहा है.

 बगहा में बीजेपी पर गरजे मुकेश सहनी 

मुकेश सहनी ने बगहा में विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि "आज देश की संपत्ति बेचकर लोगों को बताया जा रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है. आज देश के ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा है. यही नहीं भारत विकासशील देश की सूची से बाहर निकल गया और कहा जा रहा है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है".  

मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि आज केंद्र की सरकार लोगों को गुमराह कर हमारे पूर्वजों के सपने को चकनाचूर कर रही है. नागपुर के इशारे पर संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है. सभी संस्थाओं को जेबी संस्था बना दिया गया है. स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि दो राज्यों के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते को बंद कर दिया गया है. राजनीतिक दलों के निबंधन को समाप्त किया जा रहा है.

'वीआईपी को समाप्त करने की थी कोशिश'

देश में 927 राजनीतिक दलों के निबंधन को रद्द कर दिया गया. वीआईपी को भी समाप्त करने की कोशिश की गई. बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए सहनी ने कहा कि कि मेरी मदद से बनी सरकार में से मेरे चार विधायक खरीद कर मुझे ही बाहर कर दिया गया. उन्हें डर था इस कारण मुझे आगे बढ़ने से रोक दिया गया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें (बीजेपी) हमसे नहीं निषाद समाज से तकलीफ है.

बिहार में की निषाद आरक्षण की मांग 

सहनी ने कहा कि हमारी एक मांग है कि अगर दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण है तो बिहार, झारखंड में क्यों नहीं. सहनी ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर धर्म के नाम पर लड़ाने और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी शक्तियों से हमे लड़ना होगा. उन्होंने लोगों से इस लोकसभा चुनाव में  महागठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: 'बिहार में अपने बेटे और दामाद के लिए वोट मांग रहे प्रधानमंत्री', मनेर में PM पर बरसीं मीसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget