एक्सप्लोरर

Bihar News: चुनाव आयोग के निर्देश पर RJD कार्यालय में छापेमारी, प्रचार सामग्री बरामद, इतने रुपये नकद मिले

Raid in RJD Office: चुनाव आयोग के निर्देश पर छापेमारी की गई है. औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के फार्म के समीप एक होटल में आरजेडी कार्यालय में छापेमारी की गई है.

Raid in RJD Office Aurangabad: बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार का बुधवार (17 अप्रैल) को अंतिम दिन है. इसी बीच औरंगाबाद के आरजेडी कार्यालय में चुनाव आयोग के निर्देश पर छापेमारी की गई है. कार्यालय से 50 हजार रुपये और प्रचार सामग्री बरामद की गई है.

पहले चरण में ही है औरंगाबाद में वोटिंग

दरअसल, औरंगाबाद में भी पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान है. पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के फार्म के समीप एक होटल में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यालय में गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान टीम ने कार्यालय से 50 हजार रुपये और काफी मात्रा में प्रचार सामग्री को जब्त किया.

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

छापेमारी के दौरान नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और इसे एक साजिश करार दिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि छापेमारी किसी के इशारे पर की जा रही है. सरकार उनकी है. छापेमारी तीन से चार घंटे चली. यहां गरीबों को दबाया जा रहा है.

बता दें कि औरंगाबाद सीट के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच माना जा रहा है. सुशील कुमार सिंह अभी वर्तमान में इस सीट से सांसद भी हैं.

फिलहाल इस तरह की कार्रवाई के बाद आरजेडी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. हालांकि अभी पार्टी की ओर से किसी बड़े नेता का बयान नहीं आया है. पहले चरण में औरंगाबाद के अलावा जमुई, गया और नवादा लोकसभा सीट पर चुनाव होना है. जमुई और गया दोनों सुरक्षित सीटें हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections: पहले चरण के लिए धुआंधार प्रचार का आज अंतिम दिन, बिहार में 4 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget