एक्सप्लोरर

बिहार: संदिग्ध अवस्था में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, घर के कमरे में मिली लाश

सहायक प्रोफेसर की मौत के मामले में बुधवार को एफएसएल की टीम जांच करेगी. पुलिस की सूचना पर मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक जांच टीम गोपालगंज के लिए रवाना हो गयी है.

गोपालगंज: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत महेंद्र महिला कॉलेज में अर्थशास्त्र विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ.विजय कुमार पासवान का मंगलवार को संदिग्ध हालत में किराये के मकान में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. मृतक सहायक प्रोफेसर नगर थाने के अधिवक्ता नगर मोहल्ले में किराये के एक मकान में रहते थे.

बता दें कि मंगलवार की शाम डॉ.विजय कुमार पासवान का शव मिला. कमरे में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मकान मालिक की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक सहायक प्रोफेसर सिधवलिया थाने के सिकटिया गांव के रहने वाले मिश्री मांझी के बेटे थे, जो पिछले चार साल से महिला कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर कार्यरत थे.

मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. कॉलेज के कर्मियों ने बताया कि डॉ. विजय बेहतर स्वभाव के थे. किसी से कोई विवाद नहीं था. पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक का शरीर नीला पड़ गया था.  

कल एफएसएल करेगी जांच

सहायक प्रोफेसर की मौत के मामले में बुधवार को एफएसएल की टीम जांच करेगी. पुलिस की सूचना पर मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक जांच टीम गोपालगंज के लिए रवाना हो गयी है. प्रभारी एसपी सह एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि मौत के मामले में एक-एक बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. 

मंगलवार को नहीं पहुंचे कॉलेज

सहायक प्रोफेसर की कमरे लाश मिली तो पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मंगलवार को डॉ.विजय कुमार पासवान कॉलेज में नहीं गये थे. कॉलेज में नहीं पहुंचने पर उनके साथियों ने फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मृतक सहायक प्रोफेसर की मोबाइल से कॉल डिटेल को खंगालनी शुरू कर दी है. जिस कमरे में सहायक प्रोफेसर का शव मिला, वहां से दो मोबाइल मिले, जिसे पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया. घटना होने से पहले किन-किन लोगों से सहायक प्रोफेसर की बात हुई, उसकी जांच की जा रही है. 

पुलिस जांच के लिए पहुंची तो जानकारी मिली कि डॉ. विजय सुबह से ही कमरे में सोये हुए थे. सुबह नौ बजे कमरे पड़ोसी पहुंचा तो देखा कि वो एक करवट से ही सोये हुए थे. शाम में जब पड़ोसी डॉ विजय से मिलने पहुंचा तो उसी पोजीशन में सोये हुए मिले, जिसके बाद अंदेशा जतायी जा रही है कि सुबह होने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: युवा वोर्टस पर नीतीश कुमार की नजर, कहा- नई पीढ़ी गलतफहमी का शिकार, जानकारी देना है जरूरी

बिहार में अगले 5 वर्षों तक लागू नहीं होगा जनसंख्या कानून! सीएम नीतीश कुमार ने दिए इशारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget