एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा स्पीकर की डिप्टी सीएम तारकिशोर को नसीहत, कहा- ‘अपने विभाग में दिखाएं तेवर’

बिहार विधानसभा में एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला है. बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर ने बीजेपी सदस्य संजय सरावगी के सभी नगर निगमों के प्रत्येक घर में पेयजल उपलब्ध कराने से जुड़े एक अपसूचित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने तारकिशोर को हिदायत दी.

पटना. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन के एक सदस्य को प्रश्न के उत्तर के तथ्य की तुलना में उनके ‘तेवर’ पर ध्यान देने की सलाह पर कहा कि प्रसाद ‘‘अपने नगर विकास और आवास विभाग में अपना तेवर दिखाएं.’’

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ने प्रश्नकाल में प्रसाद को यह सुझाव दिया. वित्त, नगर विकास और वाणिज्यिक कर विभाग के प्रभारी और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर ने बीजेपी सदस्य संजय सरावगी के सभी नगर निगमों के प्रत्येक घर में पेयजल उपलब्ध कराने से जुड़े एक अपसूचित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे.

"मेरे जवाब से ज्यादा मेरे तेवर समझें" उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने सरावगी से कहा, ‘‘मेरे जवाब से ज्यादा मेरे तेवर का समझें. बजट सत्र समाप्त होने दें. आपके साथ समीक्षा करके सभी कार्यों को यथा संभव समय पर करा देंगे.’’ उनकी इस टिप्पणी पर सदन अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि वह उनके तेवर की सराहना करते हैं लेकिन ‘‘कृपया इस तेवर का उपयोग अपने विभाग में यह पूछने के लिए करें कि उसने प्रश्नों में से केवल 25 प्रतिशत के ऑनलाइन उत्तर क्यों प्रस्तुत किए हैं?’’

उन्होंने अन्य प्रश्न उठाने से पहले कहा कि विभाग को प्रश्नकाल के दौरान उठाए गए प्रश्न के उत्तर में संक्षिप्त और प्रत्यक्ष उत्तर तैयार और प्रस्तुत करना चाहिए. कृपया इसे भविष्य के लिए ध्यान में रखें. सिन्हा ने प्रश्नकाल की शुरुआत में बताया था कि नगर विकास विभाग से संबंधित चार प्रश्नों में से केवल एक प्रश्न का ऑनलाइन उत्तर उपलब्ध कराया गया है.

दिलचस्प बात यह है कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और सवाल करने वाले विधायक सरावगी तीनों ही बीजेपी के नेता हैं. तारकिशोर ने सदन को बताया कि राज्य सरकार सभी शहरी क्षेत्रों में लोगों को गृह जल संयोजन के माध्यम से नल का जल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नगर निकायों में लक्षित 31 जनवरी तक कुल 15 लाख 85 हजार 400 घरों के के मुकाबले 10 लाख 26 हजार 777 घरों में गृह जल संयोजन का कार्य किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 65 प्रतिशत है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास और आवास विभाग सभी शहरी नगर निकायों के नागरिकों को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है. विभाग के स्तर से क्रियान्वित योजनाओं का नियमित अनुशरण किया जा रहा है. समुचित अनुशरण के लिए प्रमंडल स्तर पर विभागीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कुछ तकनीकी बाधाएं आई थी पर आगामी महीनों में क्रियान्वित योजनाओं में गति दिखेगी और निश्चित रूप से इसे शीघ्र पूरा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः

जहां गलत हो रहा हो वहां बिल्कुल चुप मत रहिए..- महिलाओं को लेफ्टिनेंट जनरल Madhuri Kanitkar का संदेश

Bihar News: चोरी की मोबाइल के साथ पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget