एक्सप्लोरर

बिहार : विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते महागठबंधन और एनडीए के दावेदारों ने कही ये बातें

इस बार विधानसभा के स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से नहीं होगा बल्कि इसके लिए भी वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है. दरअसल बुधवार को बिहार विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव होना है

पटना: बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अब विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है.इस बार विधानसभा के स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से नहीं होगा बल्कि इसके लिए भी वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है. दरअसल बुधवार को बिहार विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव होना है. इसको लेकर महागठबंधन ने भी अपना एक चेहरा स्पीकर के पद के लिए मैदान में उतार दिया है. महागठबंधन जिसमें कि कांग्रेस राजद और वाम दल शामिल हैं उनकी तरफ से राजद के विधायक अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर के उम्मीदवार के तौर पर दावेदार बनाया गया है.सिवान से आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी प्रत्याशी है तो भाजपा से विजय कुमार सिन्हा के उम्मीदवार बनने की संभावना है बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी राजद है तो दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा .हालाकि भाजपा ने पहले ही विधानसभा की कुर्सी गठबबंधन में खुद के लिए तय कर रखा था, अब राजद के आने से चुनाव होना तय माना जा रहा है.

महागठबंधन की ओर से स्पीकर के प्रत्याशी बनाए जाने पर अवध बिहारी चौधरी ने कह ये बातें

महागठबंधन की तरफ से विधानसभा स्पीकर की प्रत्याशी बनने के बाद अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि महागठबंधन की ओर से मुझे विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है मैं तमाम विधायकों को यह विश्वास दिलाता हूं कि अध्यक्ष बनने के बाद पूरे नियम से और बिना किसी भेदभाव के सदन चलाने का काम करूंगा.मुझे उम्मीद है सभी सदस्यों का समर्थन मुझे मिलेगा, क्योंकि यह पद निष्पक्ष होता है.

एनडीए की ओर से स्पीकर के प्रत्याशी बनाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने कही ये बातें

एनडीए की ओर से स्पीकर के प्रत्याशी बनाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझपर जो विश्वास किया है, उसपर हम पूरी ताकत के साथ खरा उतरने का प्रयास करुंगा. एक सैनिक के लिए कितनी बड़ी चुनौती है, यह महत्वपूर्ण नहीं है. सैनिक पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करता है. अपने नेतृत्व का सम्मान व गौरव बढ़ाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ काम करुंगा. बताते चलें कि एनडीए ने पूर्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है. एनडीए के विजय कुमार सिन्हा सामान्य वर्ग से आते हैं और भूमिहार जाति के हैं.अवध बिहारी चौधरी यादव जाति से आते हैं और ओबीसी के चेहरा हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget